स्वास्थ्य

Lipstick Cause Cancer: डार्क शेड्स लिपस्टिक लगाकर आप दे रही हैं कैंसर को न्योता! चौंका देगी ये रिसर्च, अभी जानें इससे बचने के उपाय

Lipstick Cause Cancer: आजकल महिलाएं सुंदर दिखने के लिए लिपस्टिक का बहुत ज्यादा प्रयोग करती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए जो डार्क शेड्स वाली लिपस्टिक लगाती हैं, वही आपको धीरे-धीरे कैंसर का शिकार बना रही है। आइए जानते हैं कि कैंसर का लिपस्टिक से क्या संबंध है और इसके कारण व बचाव क्या हैं?
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2026, 10:11 PM IST
cancer cause cancer cause lipstick
cancer cause (image- gemini AI)

Lipstick Cause Cancer: आजकल सुंदर दिखना कौन पसंद नहीं करता? चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई अपने स्तर पर सुंदर दिखने के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी यह सुंदर दिखने की चाहत आपको कभी-कभी बहुत बड़ी परेशानी में भी डाल सकती है। आजकल महिलाओं में एक-दूसरे से सुंदर दिखने की प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हर महिला अपने स्वास्थ्य से ज्यादा अपने मेकअप प्रोडक्ट्स पर खर्च करती है।

महिलाओं की सुंदरता में सबसे बड़ा हिस्सा उनके होंठों की चमक का होता है और शायद इसी कारण से महिलाएं अपनी बाकी रोजमर्रा की चीजों से ज्यादा महंगी और चमक वाली लिपस्टिक खरीदती हैं। वे अपने होंठों को सुंदर दिखाने के लिए खर्चे से कभी नहीं डरतीं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी यह लिपस्टिक आपको कैंसर का मरीज बना सकती है? इस बात में बिल्कुल शक नहीं है। आइए जानते हैं कि कैसे लिपस्टिक कैंसर को न्योता देती है और इसका कारण क्या होता है? इससे बचने के लिए कौन से उपाय अपनाने चाहिए।

लिपस्टिक और कैंसर का संबंध कैसे है?(Dark Shades Risk Cancer)

मेकअप की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद लिपस्टिक, अपने आप में कैंसर का बहुत बड़ा कारण है। जब महिलाएं अपने होंठों पर इसे लगाती हैं, तो उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा बोलने और खाने के दौरान हमारे शरीर के अंदर चला जाता है और यही कैंसर का कारण बनता है। यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डेम और EWG (Environmental Working Group) की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, डार्क कलर की लिपस्टिक से कैंसर होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। शोधों के अनुसार डार्क शेड्स वाली लिपस्टिक में अभी भी 'कोल टार' (Coal Tar) के रंगों का उपयोग किया जाता है, जो कार्सिनोजेनिक (कैंसर पैदा करने वाले) हो सकते हैं।

लिपस्टिक से कैंसर होने के कारण(Dark Lipstick Cancer Cause)

1. स्टडी के अनुसार कई लिपस्टिक ब्रांड में PFAS रसायन प्रयोग में आता है। यह रसायन हमारी किडनी में पहुँचकर वहां कैंसर कोशिकाओं को बनाने लगता है।

2. लिपस्टिक को मुलायम बनाने के लिए थैलेट्स (Phthalates) और उसे खराब होने से बचाने के लिए पैराबेंस (Parabens) केमिकल्स का उपयोग होता है। ये हमारे शरीर के नेचुरल हार्मोन्स के संतुलन को बिगाड़कर कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने का रास्ता खोल देते हैं।

3. EWG की 2022-23 की रिपोर्ट के अनुसार, गहरे रंग की लिपस्टिक बनाने के लिए कोल टार (कोयले का तारकोल) से निकले रंगों का प्रयोग होता है। यह तत्व खुद में ही कैंसर कोशिकाओं का निर्माण करने और उन्हें बढ़ाने की क्षमता रखता है।

4. 2020 के बाद हुए कई शोधों में यह बात खुलकर सामने आई है कि जो महिलाएं एक दिन में 5 से ज्यादा बार लिपस्टिक लगाती हैं और वह भी गहरे रंग की, उनमें कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

डार्क शेड्स वाली लिपस्टिक से कौन से कैंसर का खतरा बढ़ता है?(Dark Shades Lipstick Cancer)

1. ब्रेस्ट कैंसर
2. किडनी का कैंसर
3. पेट का कैंसर

कैंसर के खतरे को कम करने के उपाय(Dark Shades Cancer Prevention)

  • लिपस्टिक खरीदने से पहले उस पर PFAS-free, Lead-free और Paraben-free लिखा हुआ देखें, तभी उसे खरीदें।
  • बहुत ज्यादा डार्क कलर और लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक का उपयोग कम से कम करें।
  • लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर नारियल तेल या ऑर्गेनिक लिप बाम आवश्यक रूप से लगाएं।
  • छोटी बच्चियों को लिपस्टिक लगाने से परहेज करना चाहिए।
  • खाने से पहले हमेशा टिश्यू से लिपस्टिक को साफ करें।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Jan 2026, 10:11 PM IST
Published on: