स्वास्थ्य

डायबिटीज के मरीजों को दोपहर के भोजन में नहीं करनी चाहिए यह गलती, नहीं तो बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

भारत में दिन ​प्रतिदिन डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को ​मिल रही हैं। इस समय देश में ब्लड शुगर से पीड़ित मरीजों की संख्या 10 करोड़ पार हेा गई है

2 min read
Aug 22, 2024
diabetes

Diabetes : भारत में दिन ​प्रतिदिन डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को ​मिल रही हैं। इस समय देश में ब्लड शुगर से पीड़ित मरीजों की संख्या 10 करोड़ पार हेा गई है। डायबिटीज के मरीजों (Patients) को अपने खानपान को विशेष ध्यान रखना पड़ता है और संतुलित आहार लेते रहना चाहिए।

ICMR की स्टडी के मु​ताबिक 2019 में 7 करोड़ लोग डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित थे। अब यह संख्या बढ़कर 10.1 करोड़ हो गई है। ICMR की इस रिर्पाट से पता चलता है कि देश की कम से म 15.3 प्रतिशत आबादी यानी 13.6 करोड़ लोग प्री डायबिटीज की श्रेणी में है। सर्वे में 20 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था।

जब हमारी दिनचर्या खराब होती है और खानपान ​सही नहीं रहता है तब हमारे शरीर में अनेक बीमारियां हो जाती हैं। खराब खानपान की वजह से हमारा शरीर ग्लूकोज का सही से उपयोग नहीं कर पाता है। इस वजह से शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है। जिसे हाई पोस्टप्रैंडियल ब्लड ग्लूकोज कहते हैं। डायबिटिज के मरीजों के लिए दोपहर के खाने को अहम माना जाता है क्योंकि ​यदि इस समय आपकी गलती आपके ब्लड शुगर को ​बढ़ा सकती हैं।

डायबि​टीज के मरीजों के लिए दोपहर के भोजन में यह बातें जरूरी :These things are necessary in lunch for diabetes patients

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए संतुलित खाना ही ब्लड शुगर के लिए सबसे बेस्ट होता है यदि डायबिटीज का मरीज सुबह का नाश्ता नहीं करता है तो उसके ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव आ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा सु​बह का नाश्ता अवश्य करना चाहिए जिससे उनका ब्लड शुगर सही बना रहता है। यदि एक डायबिटीज का मरीज दोपहर का भोजन हेल्दी करता है तो उनका ब्लड शुगर का लेवल सही बना रहता है। डायबिटीज के मरीजों को का नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल को देखते रहना चाहिए।

डायबिटीज के मराजों (Patients) को दोपहर के भोजन में पेट भरने पर ध्यान नहीं देना चाहिए पौष्टिक आहार अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। यदि आपके भोजन में हेल्दी फूड़ नहीं होगा तो डायबिटिज का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फास्ट फूड एक श्राप

डायबिटिज के मरीजों को फास्ट फूड का सेवन करने से बचना चा​हिए। उनके लिए इसका सेवन उनके स्वास्थ के लिए ​हानिकारक हो सकता है। ऐसी चीजें खाने से आपका स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन आपके लिए यह घातक साबित हो सकता है।

आजकल लोग दोपहर के भोजन के बाद कोल्ड ड्रिंक सेवन करने लगे है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो फौरन इसको बंद कर देना चाहिए। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर