
Mesenteric Lymphadenitis Symptoms: छोटे बच्चों में पेट दर्द होना एक बहुत ही आम समस्या है। कभी गैस, कभी अपच तो कभी हल्का-फुल्का इंफेक्शन इसका कारण बनता है। लेकिन अगर बच्चा पेट के निचले हिस्से में दाईं तरफ (Right lower side) तेज दर्द की शिकायत करे, तो ज्यादातर माता-पिता तुरंत घबरा जाते हैं और इसे अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) मान लेते हैं। हर बार पेट के दाईं तरफ होने वाला दर्द अपेंडिक्स का ही नहीं होता। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) और क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समस्या Mesenteric Lymphadenitis (मेसेंटरिक लिम्फैडेनाइटिस) भी हो सकती है। यह बीमारी देखने और महसूस होने में काफी हद तक अपेंडिसाइटिस जैसी ही लगती है, लेकिन इसका कारण और इलाज अलग होता है। आइए समझते हैं कि मेसेंटरिक लिम्फैडेनाइटिस क्या है, यह अपेंडिसाइटिस से कैसे अलग है, इसके क्या लक्षण हैं और इससे घबराने की जगह क्या कदम उठाने चाहिए।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारे शरीर में बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने के लिए एक खास सुरक्षा तंत्र होता है, जिसे लिम्फैटिक सिस्टम (Lymphatic System) कहते हैं। इस सिस्टम में छोटे-छोटे मटर के दाने जैसे ग्रंथियां होती हैं, जिन्हें लिम्फ नोड्स (Lymph Nodes) कहा जाता है। जब भी हमें गले में खराश या सर्दी होती है, तो अक्सर गर्दन की ग्रंथियां सूज जाती हैं। ठीक इसी तरह, हमारी आंतों को पेट की दीवार से जोड़ने वाले ऊतक (Tissue) को 'मेसेंट्री' (Mesentery) कहते हैं। जब इन आंतों के आसपास मौजूद लिम्फ नोड्स में किसी वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से सूजन (Inflammation) आ जाती है, तो इस स्थिति को Mesenteric Lymphadenitis कहा जाता है। यह समस्या बच्चों और किशोरों (Teens) में बहुत ज्यादा देखने को मिलती है।
ज्यादातर मामलों में मेसेंटरिक लिम्फैडेनाइटिस 1 से 2 हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है। इसके लिए किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती;