स्वास्थ्य

Morton’s Neuroma Symptoms: चलते समय ऐसा लगता है जैसे जूते में कंकड़ फंसा हो, मेयो क्लिनिक से जानें क्या है यह बीमारी?

Morton's Neuroma Cause: चलते समय पैर में कंकड़ चुभने का अहसास मॉर्टन्स न्यूरोमा (Morton's Neuroma) का लक्षण हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लिनिक से जानिए इसके कारण, लक्षण और इससे राहत पाने के उपाय।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 10:58 AM IST
Morton’s Neuroma में पैर के पंजे में तीसरी और चौथी उंगली के बीच नस के मोटा होने और दर्द की स्थिति को दर्शाती तस्वीर।
मोर्टन न्यूरोमा में पैर की उंगलियों के बीच की नस मोटी हो जाती है, जिससे पंजे में दर्द, जलन और झनझनाहट महसूस हो सकती है-प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Morton's Neuroma: सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर जैसे ही जमीन पर कदम रखते हैं, या थोड़ा सा भी चलते हैं, तो ऐसा लगता है कि जूते के अंदर या पैर की उंगलियों के बीच कोई कंकड़ चुभ रहा है। आप परेशान होकर जूता उतारकर देखते हैं, पर अंदर कुछ नहीं निकलता। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो इसे मामूली थकान या नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल मत कीजिए। मेडिकल भाषा में इसे 'मॉर्टन न्यूरोमा' (Morton's Neuroma) कहा जाता है। आइए समझते हैं कि आखिर ये क्या है और क्यों होती है।

क्या होता है मॉर्टन न्यूरोमा?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, यह कोई कैंसर या ट्यूमर नहीं है। यह हमारे पैरों की नसों की दिक्कत है। पैर की उंगलियों (खासकर तीसरी और चौथी उंगली के बीच) के पास से जो नसें गुजरती हैं, उन पर जब लगातार दबाव पड़ता है, तो वे सूज जाती हैं और मोटी होने लगती हैं। मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट बताती हैं कि ऐसा होने के पीछे ये मुख्य वजहें होती हैं;

  • गलत जूते पहनना।
  • हाई हील्स का इस्तेमाल।
  • दौड़-भाग या कसरत।
  • पैर का शेप।

कैसे पहचानें कि आपको यही दिक्कत है?

  • पैर की उंगलियों के आसपास सुन्न पड़ जाना या अजीब सी झनझनाहट होना।
  • चलते वक्त अचानक ऐसा दर्द उठना जैसे कोई सुई चुभा रहा हो।
  • टाइट जूता पहनते ही दर्द का बढ़ जाना और जूता निकालकर पैर मलने पर थोड़ा चैन मिलना।

इससे बचने और राहत पाने के आसान तरीके

  • हमेशा ऐसे कंफर्टेबल जूते पहनें जिनका अगला हिस्सा चौड़ा हो, ताकि उंगलियों को सांस लेने और फैलने की जगह मिले।
  • अगर दर्द से बचना है, तो ऊंची हील्स से दूरी बनाएं।
  • गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर पैर रखने और हल्के हाथों से तलवे की मालिश करने से काफी राहत मिलती है।

शरीर हमें हर छोटी-बड़ी तकलीफ के जरिए संकेत देता है। अगर पैदल चलते वक्त आपको बार-बार ऐसा महसूस हो रहा है कि जूते में कोई कंकड़ चुभ रहा है, तो उसे सिर्फ अनदेखा करके काम चलाते रहना समझदारी नहीं है। शुरुआती स्तर पर सही जूतों का चुनाव, आराम और थोड़ी सी सावधानी इस दर्द से पूरी राहत दिला सकती है। लेकिन अगर यह दर्द लगातार बढ़ रहा है, तो बिना देर किए किसी डॉक्टर या फुट स्पेशलिस्ट से मिलें, ताकि समय रहते नसों के इस खिंचाव को ठीक किया जा सके। सेहत से जुड़ी छोटी सी लापरवाही कल को बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए अपने पैरों की सुनें और उनका ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Nov 2026, 10:58 AM IST
Published on: