
Mouth Ulcer VS Oral Cancer Hindi: मुंह में छाला होना एक बहुत ही आम समस्या है। गरम खाना खा लेने से, जीभ कट जाने से, पेट की खराबी या विटामिन्स की कमी से अक्सर जीभ, गाल के अंदर या मसूड़ों पर छाल निकल आते हैं। आमतौर पर ये छाल 1 से 2 हफ्ते में अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन कई बार जिसे हम साधारण छाला समझकर नजरअंदाज कर रहे होते हैं, वह ओरल कैंसर (मुंह के कैंसर) का शुरुआती इशारा हो सकता है। एचसीजी केयर के अनुसार, शुरुआती स्टेज में ओरल कैंसर और आम छाला काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं, इसलिए लोगों के लिए इनमें फर्क पहचानना मुश्किल हो जाता है। आइए समझते हैं कि साधारण छाले और कैंसर के छाले में क्या अंतर होता है और कब आपको बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
अगर आपको अपने मुंह, जीभ या गले में नीचे दिए गए बदलाव दिखें, तो इन्हें सिर्फ गर्मी की वजह से निकला छाला मानकर टालने की गलती न करें;
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, 20 से 40 साल की उम्र के लोगों को हर तीन साल में मुंह के कैंसर की जांच करानी चाहिए और 40 साल की उम्र के बाद वार्षिक जांच करानी चाहिए। महीने में एक बार शीशे के सामने खड़े होकर अपने मुंह के अंदर, जीभ के नीचे और गालों को ध्यान से देखें। गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और शराब से पूरी तरह दूरी बना लें। अगर कोई दांत गाल या जीभ में कट लगा रहा है, तो डेंटिस्ट से उसे ठीक करवाएं।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।