स्वास्थ्य

Health Tips: भिंडी खाने के बाद कभीं करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

Lady Finger Side Effects: भिंडी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, लेकिन साथ ही साथ इसके सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2022, 12:27 PM IST
भिंडी खाने के बाद कभीं करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान
never eat these things after eating ladyfinger

Lady Finger: भिंडी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है, इसका सेवन गर्मियों के मौसम में ज्यादातर किया जाता है। भिंडी कई तरह के विटामिन्स, कैल्शियम, फोस्फोरोस और कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन से स्वास्थ्य को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं और साथ ही इस बात का भी खासतौर पर ध्यान में रखने कि जरूरत होती है कि भिंडी खाने के बाद कौन -कौन सी चीजों को खाने से अवॉयड करना चाहिए।

1.भिंडी के साथ न करें करेला का सेवन
भिंडी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, लेकिन भिंडी के साथ करेले का सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य को कई समस्याएं आ सकती हैं, जैसे कि पेट दर्द, पेट में गैस के जैसी अन्य समस्याएं। इसलिए आपको भिंडी के साथ करेले को कभी खाना चाहिए।

2.भिंडी खाने के बाद न करें मूली का सेवन
भिंडी खाने के बाद कभी भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए, भिंडी और मूली के साथ में सेवन से त्वचा में रैसज पड़ सकते हैं, वहीं त्वचा से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए भिंडी के साथ या इसके बाद कभी भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बॉडी में दिख रहे है ये संकेत, तो आपको तुरंत शुरू कर देना चाहिए ये एक्सरसाइज

3.भिंडी के साथ न करें आलू का सेवन
भिंडी के साथ आलू के सेवन से स्वास्थ्य को कई समस्याएं हो सकती हैं, भिंडी और आलू के साथ में सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो सकता है, वहीं ये दिल से जुड़ी बीमारियों को भी बढ़ाता है। इसलिए भिंडी के साथ आलू के सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी चेतावनी की लगातार घंटों तक करते हैं ये काम तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा,जानिए

4.भिंडी खाने के बाद कभी न खाएं खीरा
भिंडी के साथ खीरा के सेवन से पथरी की समस्या हो सकती है, इसलिए सिमित मात्रा में ही भिंडी का सेवन करें, वहीं इनके साथ में सेवन से त्वचा रोग की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए भिंडी के साथ कभी भी खीरा का सेवन न करें।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के पेशेंट डाइट में जरूर शामिल करें इस चटनी को, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल और बेली फैट की समस्या से भी मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 May 2022, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें