स्वास्थ्य

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक पैर की नस अकड़ जाती है या पिंडली में तेज दर्द होता है? मेयो क्लिनिक और अमेरिकन फैमिली फिजिशियन जानें इसके असली कारण, तुरंत राहत पाने के उपाय और इससे बचने के तरीके।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 7:00 AM IST
person experiencing severe night leg cramps calf muscle pain in bed
रात को सोते समय पैर की पिंडली में अचानक उठने वाला दर्द और जकड़न (Night Leg Cramps) बहुत आम है, जिसे सही स्ट्रेचिंग और पानी की मात्रा बढ़ाकर ठीक किया जा सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Night Leg Cramps: कई बार रात को गहरी नींद में होते हैं और अचानक पैर की पिंडली (calf muscle) में ऐसा भयानक खिंचाव या दर्द उठता है कि चीख निकल जाती है। उस वक्त ऐसा लगता है जैसे नस बिल्कुल पत्थर हो गई हो। अगर आप सीधे खड़े होने की कोशिश करें, तो पैर सुन्न और कड़क महसूस होता है। बीच रात में इस तरह की अकड़न (जिसे मेडिकल भाषा में नाइट लेग क्रैम्प्स कहते हैं) नींद तो खराब करती ही है, साथ ही अगला दिन भी दर्द में निकाल देती है। आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्यों अकड़ जाती है रात को पैर की नस?

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, इसके पीछे कुछ आम वजहें होती हैं, जो अक्सर हमारी रोजमर्रा की आदतों से जुड़ी होती हैं;

  • मांसपेशियों का थक जाना।
  • पानी की कमी (डीहाइड्रेशन)।
  • मिनरल्स की कमी।
  • लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहना।
  • दवाइयों का असर।

जब रात को नस अकड़े, तब क्या करें?

अमेरिकन फैमिली फिजिशियन के मुताबिक जिस पैर में खिंचाव आया है, उसे एकदम सीधा फैला लें और पैर के पंजे को अपने हाथों से अपनी तरफ खींचने की कोशिश करें। इससे कड़क हुई नस तुरंत ढीली पड़ती है। सरसों या किसी भी तेल से हल्के हाथों से पिंडली की मालिश करें। इससे वहां का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और दर्द भाग जाता है। एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर की नसों को अंदर से राहत मिलती है।

इस परेशानी से हमेशा के लिए बचने के उपाय

  • दिनभर में खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • अपनी डाइट में केला, हरी सब्जियां, दूध और नट्स जैसी चीजें शामिल करें।
  • रात को सोने से पहले पैरों की थोड़ी स्ट्रेचिंग कर लें।

अगर आपके साथ भी कभी-कभार ऐसा होता है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। लेकिन अगर यह दर्द रोज-रोज की कहानी बन जाए या पैर में लगातार सुन्नपन और कमजोरी महसूस हो, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवा लेना ही समझदारी है। सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर हम बिना किसी टेंशन के चैन की नींद सो सकते हैं!

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत