Congestive Heart Failure Symptoms: दिल की बीमारी का नाम आते ही लोगों के दिमाग में हार्ट अटैक का नाम आता है। लेकिन, Congestive Heart Failure एक ऐसी घातक बीमारी है जो चुपके-चुपके दिक की ताकत को खत्म कर देती है।
Heart Failure Symptoms: आज के समय में दिल की बीमारी एक बड़ी समस्या बन गई है। खराब खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों को हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप ऐसी बीमारी के बारे में जानते हैं जो हार्ट अटैक से भी ज्यादा खतरनाक है? हम बात कर रहे हैं Congestive Heart Failure (CHF) की। ये एक ऐसी खतरनाक स्थिति है, जो बिना शोर के धीरे-धीरे दिल की ताकत को खत्म कर देती है। इसलिए इसे "Silent Killer" भी कहा जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर, या हार्ट फेल्योर, एक दीर्घकालिक स्थिति है जिसमें आपका दिल आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त ब्लड पंप नहीं कर पाता है। आपका दिल तब भी काम कर रहा होता है। लेकिन, क्योंकि, यह आवश्यक मात्रा में ब्लड का संचालन नहीं कर पाता, इसलिए आपके शरीर के अन्य भागों में ब्लड जमा हो जाता है। ज्यादातर, यह आपके फेफड़ों, पैरों और पंजों में जमा हो जाता है।
दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं
दिल शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त खून पंप नहीं कर पाता
दिल का काम धीमा या असंतुलित हो जाता है
शुरुआती स्टेज में मामूली लक्षण जैसे थकान, हल्की सांस फूलना होता है
लोग इन्हें उम्र या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं
इलाज में देरी से दिल की क्षमता और कमजोर हो जाती है
अंतिम चरण में ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ जाता है
| पहलू | Heart Attack | CHF (Heart Failure) |
|---|---|---|
| कारण | ब्लड फ्लो अचानक रुक जाता है | दिल की पंपिंग धीरे-धीरे कमजोर होती है |
| लक्षण | सीने में दर्द, सांस फूलना, बेहोशी | थकावट, सूजन, लगातार सांस की कमी |
| समय | अचानक होता है | धीरे-धीरे बढ़ता है |
| खतरा | जानलेवा लेकिन तुरंत इलाज संभव | लंबे समय में जानलेवा और धीरे-धीरे बढ़ता है |