स्वास्थ्य

अब सिर्फ महिलाओं को नहीं! HPV पर रोक के लिए लड़कों को भी लगेगी Cervical Cancer वैक्सीन

HPV Vaccine Cervical Cancer: सिर्फ लड़कियां नहीं, अब लड़कों को भी HPV वैक्सीन क्यों जरूरी है? जानिए HPV, सर्वाइकल कैंसर और वैक्सीनेशन से जुड़े बड़े बदलाव और फायदे।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2025, 12:10 PM IST
HPV Vaccine Cervical Cancer
HPV Vaccine Cervical Cancer (Photo- freepik)

HPV Vaccine Cervical Cancer: अक्सर जब महिलाओं में कैंसर की बात होती है, तो सबसे पहले ब्रेस्ट कैंसर का नाम आता है। लेकिन इसके पीछे एक और गंभीर बीमारी है। सर्वाइकल कैंसर, जो आज भी महिलाओं में सबसे आम कैंसरों में से एक है। हैरानी की बात यह है कि यह कैंसर लगभग पूरी तरह रोका जा सकता है। फिर भी 2022 में दुनिया भर में करीब 6.6 लाख महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर हुआ और लगभग 3.5 लाख की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर मामले उन देशों में थे, जहां वैक्सीन, जांच और इलाज तक पहुंच आसान नहीं है।

सर्वाइकल कैंसर की असली वजह क्या है?

सर्वाइकल कैंसर की सबसे बड़ी वजह है HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस। यह 200 से ज्यादा तरह के वायरस का समूह है। इनमें से कुछ “हाई-रिस्क” टाइप होते हैं, जो लंबे समय तक शरीर में रहने पर कैंसर का कारण बन सकते हैं।
HPV एक बहुत आम यौन संक्रमण है। ज्यादातर मामलों में यह खुद ही खत्म हो जाता है, लेकिन जब वायरस शरीर में बना रहता है, तो यह गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। धीरे-धीरे ये बदलाव कैंसर में बदल सकते हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआत में सर्वाइकल कैंसर के कोई साफ लक्षण नहीं होते।

अब तक लड़कियों पर ही क्यों था फोकस?

अब तक HPV वैक्सीन का जोर लड़कियों पर था, क्योंकि सर्वाइकल कैंसर सीधे तौर पर उन्हें प्रभावित करता है। Gardasil जैसी वैक्सीन 9 से 14 साल की उम्र में सबसे ज्यादा असरदार होती हैं, खासकर तब जब बच्चा यौन रूप से सक्रिय न हुआ हो।
रिसर्च बताती है कि HPV वैक्सीन से 90% तक सर्वाइकल कैंसर रोका जा सकता है। लेकिन सिर्फ लड़कियों को टीका लगाना काफी नहीं है।

लड़कों को वैक्सीन देना क्यों जरूरी है?

यह सवाल अक्सर उठता है “लड़कों को वैक्सीन क्यों, उन्हें तो सर्वाइकल कैंसर नहीं होता?” असल में लड़के भी HPV के कैरीयर हो सकते हैं और बिना किसी लक्षण के इसे आगे फैला सकते हैं। जब लड़कों को वैक्सीन दी जाती है, तो वे न सिर्फ खुद सुरक्षित रहते हैं, बल्कि वायरस के फैलाव की चेन भी टूट जाती है। इससे महिलाओं में संक्रमण और कैंसर का खतरा कम होता है। इसे हर्ड इम्युनिटी कहते हैं। जब ज्यादा लोग सुरक्षित होते हैं, तो पूरा समाज सुरक्षित होता है।

लड़कों के लिए भी HPV खतरनाक है

HPV सिर्फ महिलाओं की समस्या नहीं है। यह पुरुषों में भी गले, गुदा और जननांगों के कैंसर और जननांग मस्सों का कारण बन सकता है। वैक्सीन लड़कों को इन खतरों से भी बचाती है।

आगे का रास्ता

अब अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में लड़के और लड़कियां दोनों को HPV वैक्सीन दी जा रही है। WHO और CDC भी 9-12 साल के बच्चों को वैक्सीन देने की सलाह देते हैं। हालांकि गलत जानकारी, डर और जागरूकता की कमी अब भी बड़ी चुनौती है। अगर सही जानकारी और वैक्सीन सब तक पहुंचे, तो आने वाले समय में HPV से होने वाला सर्वाइकल कैंसर लगभग खत्म किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Dec 2025, 12:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पैरों में जलन, सुई चुभने और बिजली के झटके जैसा दर्द, Small Fiber Neuropathy हो सकती है वजह, जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें लक्षण

देश में HPV Vaccination का आंकड़ा 1 करोड़ पार, सालाना लक्ष्य की 87% लड़कियों को लगा टीका, जानें U-WIN पर स्लॉट बुक करने का तरीका

Proctalgia Fugax: बैठे-बैठे अचानक गुदा में होने लगता है तेज दर्द, कुछ मिनट बाद मिल जाती है राहत, जानें इसके पीछे की वजह

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में