स्वास्थ्य

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से रोकें मसल और बोन लॉस, नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए फायदे

Benefits of Strength Training : बढ़ती उम्र के साथ हमारी बॉडी स्ट्रेंथ घटने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों की हम अपनी मसल वेट और बोन वेट खोने लगते हैं। सेलिब्रिटी नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है की बढ़ती उम्र के साथ हम सभी कमजोर होते जाते हैं इसकी वजह है हमारे मांसपेशियों का वजन कम होना। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में रुजुता दिवेकर ने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की बात कही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2023, 6:51 PM IST
gym-5167237_1280.jpg
सप्ताह में एक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सेशन के हैं कई फायदे

Nutritionist Rujuta Diwekar shares benefits of strength training : जब फिटनेस की बात करते हैं तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का नाम जरूर आता है।आमतौर पर ऐसा मन जाता है की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग केवल पुरुषों के लिए है लेकिन यह धारणा बिलकुल गलत हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में वीमेन भी शामिल हो सकती हैं और इसके कई फायदे हैं। महिलाओं को भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग रूटीन शुरू करना चाहिए। इससे मसल टोनिंग, फैट बर्निंग और स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद मिलती है। सेलिब्रिटी ट्रेनर रुजुता दिवेकर के मुताबिक ज्यादातर वीमेन विशेष रूप से ३० की उम्र के बाद अपनी थाइस से मसल्स खो देतीं हैं। इसकी वजह से वे तेजी से इंट्रामस्क्युलर फैट गेन करती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर रुजुता ने एक वीडियो शेयर किया जिसमे उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बारे में बताया।


सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है की जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं हमारी मसल्स और बोन्स तेज़ी से घटने लगती है। हम सभी उम्र के साथ कमजोर होते जाते हैं हर दस साल में हम दो से चार किलो मांसपेशियों का वजन कम करते हैं। इससे हमारा इंट्रा मस्कुलर फैट बाहर निकलने लगता है और स्ट्रेंथ लॉस जल्दी होती है।

रुजुता आगे कहती हैं की ५०-६० साल की उम्र में हमारी 30 परसेंट स्ट्रेंथ कम हो जाती है। उनके मुताबिक हम अपना स्ट्रेंथ लॉस कम कर सकते हैं। 'हम इस स्पीड को जिम में ट्रेनिंग करके और एक्सरसाइज की मदद से काबू में ला सकते है। ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सबसे असरदार एक्सरसाइज है।'

रुजुता दिवेकर ने बताया की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के और भी कई फायदे है। सप्ताह में केवल एक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सेशन से ये हो सकते हैं फायदे :

• यह डायबिटीज को रोकता है। यदि आपको पहले से ही डायबिटीज है तब भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से फायदा मिल सकता है। इससे दवाइयों का डोज कम होने की संभावना बढ़ जाती है।
• मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलर करता है और दर्द से भी आराम दिलाता है।
• आर्थराइटिस के दर्द और यूरिक एसिड को कम करता है।
• ब्लड प्रेशर कम करता है ।
• ब्रेन को फंक्शन करने में मदद करता है।
• वाकिंग स्पीड बढ़ता है।
• इससे डिप्रेसिंग विचार नहीं आते और नींद भी अच्छे से आती है।

यह भी पढ़ें: Head for the hills : वेकेशन में धर्मशाला, मैक्लॉडगंज को करें एक्सप्लोर

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Mar 2023, 6:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत