स्वास्थ्य

Omega-3 Fatty Acid:- दिल, दिमाग और आंखों के लिए जरूरी है ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति

Omega 3 fatty acids:- ओमेगा 3 फैटी एसिड व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है। यह हमारे दिल दिमाग और आंखों को स्वस्थ रखता है, और कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसकी पूर्ति के लिए कुछ फ्रूट्स का सेवन करना होता है।

2 min read
May 22, 2021
Omega-3 Fatty Acid

ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी की वजह से हमारी स्किन ड्राई होने लगती है। नाखून टूटते हैं। नींद नहीं आने की समस्या होती है। एकाग्रता की कमी हो जाती है। किसी काम में ध्यान नहीं लगता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है। तो निश्चित ही शरीर में Omega 3 fatty acids की कमी हो गई है। जिसे आप कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से पूरी कर सकते हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड अगर शरीर में कम हो जाता है, तो कई प्रकार की समस्याएं होती है। इसलिए इसकी पूर्ति करना जरूरी होता है। जिसे आप कुछ खाद्य पदार्थों के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप सोयाबीन, सोयाबीन ऑयल, दूध, राजमा, चिया सीड्स, फ्लेक्ससीड्स, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। जिसके माध्यम से आपके शरीर में इस तत्व की पूर्ति होगी और आपको होने वाली समस्या से निजात मिलेगी।

दिल दिमाग को आंखों के लिए जरूरी:-

ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे दिल दिमाग और आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण डिप्रेशन एंजाइटी और आंखों से संबंधित समस्याएं हो जाती है। इसकी पर्याप्त मात्रा में पूर्ति होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी पूर्ति होने से हमारी त्वचा में चमक आने लगती है और बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप कुछ खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करें।जिससे निश्चित ही आपको इस तत्व की पूर्ति होगी।

सोया मिल्क का करें सेवन:-

सोया मिल्क में कई पोषक तत्व होते हैं। उसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए सोया मिल्क का सेवन करना चाहिए। जिससे इस तत्व की पूर्ति होती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

अखरोट का सेवन करें:-अखरोट का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से आपका दिमाग भी तेज चलता है और यह ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी फायदा करता है।

कैनोला ऑयल का सेवन करें:-

कैनोला ऑयल का सेवन करने से ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति होती है। इसका सेवन किसी भी प्रकार के ड्रिंक में मिलाकर किया जा सकता है। इससे फैटी एसिड की कमी नहीं होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। इसी के साथ ऊपर बताए गए कुछ खाद्य पदार्थों का भी सेवन करें। जिससे ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति होगी।

एवोकाडो का सेवन करें:-

एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। एवोकाडो का सेवन करने के लिए आप इसके साथ दूध और चीनी मिलाएं और इसे मिक्सर में ग्राइंड कर ले, इसके बाद इसका सेवन करें। आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी नहीं होगी।

Published on:
22 May 2021 08:18 pm
Also Read
View All