वैसे तो मुनक्का को सीधे भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आप करीब 5 से 7 मुनक्का रात को पानी में भिगोकर रख देंगे और अगले दिन सुबह खाली पेट खाएंगे, तो यह बहुत फायदे करेगी। वैसे कुछ लोग बुखार से उठने के बाद उसे तवे पर सेक कर नमक लगाकर खाते हैं। जिससे बुखार के दौरान अत्यधिक दवाइयों के उपयोग से मुंह के स्वाद के आये अंतर को ठीक किया जा सके। इसे पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।