स्वास्थ्य

Paneer Benefits :- शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करता है पनीर, इस तरह करें घर में तैयार

Paneer Benefits: - पनीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की भी पूर्ति होती है। पनीर आप घर में तैयार करके पालक, मटर आदि सब्जियों के साथ तैयार कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2021, 8:38 PM IST
Paneer
Paneer

पनीर दूध से तैयार होने वाला ऐसा खाद्य पदार्थ है। जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों को तैयार करने में किया जाता है। पालक और मटर के साथ तो इसकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है। जिसे लोग बड़े चाव से खाते है। इसी के साथ Paneer का कई प्रकार के व्यंजनों में भी उपयोग होता है। पनीर का सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती है। इसलिए एक्सरसाइज करने वाले युवाओं से लेकर महिलाओं तक सभी को पनीर का सेवन करना चाहिए।

इस तरह तैयार करें पनीर-

पनीर को घर में तैयार करने के लिए पहले आप आवश्यकता अनुसार दूध को लेकर गरम करने के लिए गैस पर रख दें। जब वह उबलने लगे तो उसमें दही या थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। इससे दूध फट जाएगा, कुछ देर बाद जब दूध और पनीर अलग अलग नजर आए, तब आप इसे एक कॉटन के कपड़े से छान लें। जिससे पानी निकल जाएगा और बचा हुए पनीर को आप अच्छे से गांठ बांधकर किसी भारी चीज के नीचे रख दें। ताकि थोड़ी देर में उसमें बचा हुआ पानी भी निकल जाए। इसके बाद पनीर उसी आकार में आ जाएगा। जिस प्रकार आपने उसे दबाया है। इसके बाद आप इसे छोटे-छोटे पीस में काटकर आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए है फायदेमंद पनीर-

पनीर में कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य तत्व पाए जाते हैं। इस कारण यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही दांतों को मजबूत रखने में बहुत मददगार होता है।

वजन करेगा कंट्रोल-

पनीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसी के साथ इसमें विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस आदि न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इस कारण यह वजन भी कंट्रोल करता है और भूख को शांत रखता है। जिससे कि आपका वजन नहीं बढ़ता है और आप अतिरिक्त भोजन करने से बच जाते हैं।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है पनीर -

पनीर का सेवन करने से यह शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त करता है और इसका सेवन शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इसलिए इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी देता है। जिससे कि शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फायदेमंद-

पनीर में ओमेगा-3 पाया जाता है। जो हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बच्चों को पनीर खिलाने से उनकी हड्डियां मजबूत होती है और उनका मानसिक विकास भी होता है। पनीर को बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी खा सकते हैं। क्योंकि यह दूध से तैयार होता है। इसलिए यह किसी प्रकार का नुकसान नहीं देता है, इससे फायदा ही होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन