28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Back pain home remedies :- कमर दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए घर में करें यह उपाय

Back pain home remedies :- अगर आप कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आज से ही कुछ घरेलू उपाय शुरू कर दें। इससे निश्चित ही आपको कमर दर्द से राहत मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Jun 2021, 10:47 PM IST

दिनभर के काम से हो रहा है कमर दर्द तो घर में करें यह उपाय, चंद मिनटों में होगा दर्द दूर

दिनभर के काम से हो रहा है कमर दर्द तो घर में करें यह उपाय, चंद मिनटों में होगा दर्द दूर

कमर दर्द की समस्या आजकल आम हो चुकी है। किसी को दिनभर बैठकर काम करने के कारण कमर में दर्द होता है। तो किसी को दिनभर घर के काम करने से Back pain की समस्या हो जाती है। कमर का दर्द ऐसा है जो एक बार शुरू हो जाए तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से गुजर रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय शुरू करें, जिससे निश्चित ही काफी हद तक कमर दर्द से राहत मिलेगी।

वैसे कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कई बार कैल्शियम की कमी, वजन बढऩे, काफी समय तक बैठकर काम करने, शारीरिक गतिविधियों का अभाव, काफी नरम गद्दे पर सोना, हाई हील पहनने आदि कारणों से भी कमर दर्द होता है। जिन्हें आप बहुत आसानी से भी दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - नारियल पानी में होते हैं कई पोषक तत्व, इन बीमारियों से मिलेगी निजात.

काम के बीच में जरूर टहलें-

आप का काम काफी देर तक बैठने का है, तो आप बीच बीच में उठकर थोड़ी देर टहलें, इससे आपको कमर दर्द से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घर में करें यह उपाय, शरीर को भी होगा फायदा.

रोजाना एक्सरसाइज करें-

आप दिनभर काम में बिजी रहते हैं। चाहे वह घर का काम हो या बाहर का काम हो, आपको अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। आप रोजाना आधे घंटे तक एक्सरसाइज करें। इससे आपका भोजन पचेगा और हड्डियां स्वस्थ रहेगी। इससे कमर में दर्द भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर, आंवला और अमरूद का उपयोग.

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी-

कई बार शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी लोगों को कई प्रकार की समस्या होती है। इसलिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, इससे आपकी बॉडी हाईड्रेट रहेगी। इस कारण शरीर में एनर्जी बनी रहने से किसी प्रकार के दर्द की समस्या भी नहीं रहेगी या कम रहेगी।

यह भी पढ़ें - इन फलों का रोज करेंगे सेवन तो गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी.

मालिश करने से मिलेगा आराम-

आप कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आप सरसों के तेल में करीब 5 से 6 लहसुन की कलियां लेकर उसे अच्छे से गर्म करें, इसके बाद जब वह गुनगुना रह जाए, तब इस तेल से मालिश करें, जिससे निश्चित ही कमर दर्द से राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल