स्वास्थ्य

Menopause सिर्फ पीरियड्स बंद होना नहीं! पेनेलोप क्रूज के अनुभवों से समझिए महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव

Hollywood Actress On Menopause: अचानक गर्मी लगना, मूड बदलना और नींद न आना हो सकते हैं मेनोपॉज के लक्षण। जानिए पेनेलोप क्रूज ने इस पर क्या कहा और डॉक्टर इसके लिए क्या सलाह देते हैं।
2 min read
Jul 13, 2026
Menopause symptoms and management ,Perimenopause signs and age,Penelope Cruz menopause interview,
मेनोपॉज सिर्फ पीरियड्स बंद होना नहीं है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- @instapenelopecruzoficial)

Hollywood Actress On Menopause Hindi: मेनोपॉज (पीरियड्स का हमेशा के लिए बंद होना) हर महिला की जिंदगी का एक ऐसा पड़ाव है, जिससे उन्हें कभी न कभी गुजरना ही पड़ता है। अक्सर इस विषय पर खुलकर बात नहीं की जाती, लेकिन मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में मेनोपॉज और पीरियड्स बंद होने से ठीक पहले के समय (पेरिमेनोपॉज) को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने इसे हॉर्मोन्स का एक ऐसा रोलरकोस्टर बताया है जो महिला के शरीर और मूड को पूरी तरह बदल देता है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक से समझते हैं कि मेनोपॉज क्या है, इसके क्या लक्षण होते हैं और इस दौरान खुद को कैसे संभालें।

पेनेलोप क्रूज ने क्या कहा?

52 साल की ऑस्कर विनर एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज ने बताया कि जब वे इस दौर से गुजर रही थीं, तो उनके मन में कई सवाल थे। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा बदलाव है जिसके बारे में समाज में और ज्यादा खुलकर बात होनी चाहिए। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजिंग के अनुसार, जब हॉर्मोन्स ऊपर-नीचे होते हैं, तो आपके मूड और शरीर में क्या चल रहा है, इसे समझना आसान नहीं होता। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि इस पर शर्माने के बजाय डॉक्टरों और करीबियों से बात करनी चाहिए।

मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज क्या होते हैं?

आमतौर पर 45 से 55 साल की उम्र के बीच महिलाओं के पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं, इसी को मेनोपॉज कहते हैं। लेकिन यह अचानक नहीं होता। मेनोपॉज होने से कुछ साल पहले का वो समय, जब शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसी समय महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब किसी महिला को लगातार 12 महीनों (1 साल) तक पीरियड्स न आएं, तब माना जाता है कि उनका मेनोपॉज हो चुका है।

इसके मुख्य लक्षण क्या हैं?

हॉर्मोन्स के बिगड़ने के कारण महिलाओं को ये परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं;

  • अचानक बहुत तेज गर्मी लगना (Hot Flashes)।
  • मूड का बार-बार बदलना (Mood Swings)।
  • नींद न आना।
  • पीरियड्स का अनियमित होना।
  • थकान और कमजोरी रहना।

इस दौर में महिलाएं अपना ख्याल कैसे रखें?

  • अच्छा खान-पान।
  • रोजाना कसरत या वॉक।
  • भरपूर पानी पीएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
13 Jul 2026 04:54 pm
Published on:
13 Jul 2026 04:54 pm