स्वास्थ्य

Perez Hilton Health : खाली पेट दवा खाने से ICU पहुंचा युवक, 21 दिन रहा भर्ती, डॉक्टर ने बताया ना करें ये गलती

Perez Hilton Health Latest Update : एक युवक पेरेज हिल्टन ने खाली पेट दवा खा ली और फिर उसे 21 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। उसने गलती स्वीकार की और जान बचाने वाले डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। हम डॉ. हिमांशु गुप्ता से जानेंगे कि खाली पेट दवा खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
2 min read
Mar 25, 2026
Perez Hilton Health Latest Update, Medicine Mistake, empty stomach Medicine Mistake, empty stomach Medicine side effects,
Perez Hilton की फाइल फोटो | Instagram/Perez Hilton

Perez Hilton Health Mistake : कई दवाईयां खाली पेट खाई जाती हैं। खासकर, गैस (एसिडिटी मेडिसीन) को खाली पेट खाने की सलाह डॉक्टर देते हैं। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि खाली पेट कोई भी दवा खाई जा सकती है। इसलिए एक युवक पेरेज हिल्टन ने खाली पेट दवा खा ली और फिर उसकी हालत ऐसे खराब हुई कि 21 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। उसने गलती स्वीकार की और जान बचाने वाले डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। हम डॉ. हिमांशु गुप्ता से जानेंगे कि खाली पेट दवा खाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और दवा खाते समय किस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए।

Perez Hilton Health Latest Update | पेरेज हिल्टन की खबर

पेरेज हिल्टन ने वीडियो में बताया कि फ्लू से स्वस्थ होने के लिए मैं दवा खा रहा था। मैंने उन दवाओं को खाली पेट खा लिया। इसके बाद मुझे पेट में भयंकर दर्द होने लगा फिर मैं अस्पताल गया। वहां पर पता चला कि खाली पेट दवा खाने से पेट में गंभीर अल्सर हो गया था। इसके बाद मुझे भर्ती होना पड़ा, सर्जरी से गुजरना पड़ा और करीब 21 दिन तक इलाज करने के बाद स्वस्थ होने लगा हूं। मैं अपनी गलती के लिए शर्मिंदा हूं।

Expert Advice : डॉक्टर की सलाह

डॉ. गुप्ता ने पत्रिका को बताया है कि अक्सर हम दवाओं को या डॉक्टर की सलाह को हल्के में लेते हैं। इसे नजरअंदाज करना भी कह सकते हैं। पर, कई बार ये गलती जानलेवा बन जाती है। इसलिए, निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें-

  • दवा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खाएं। खुद से कोई बदलाव ना करें।
  • खाली पेट दवा को खाने के बाद भी सेवन करने से उल्टा इफेक्ट दिख सकता है।
  • दवा के समय को लेकर भी जिस तरह से सलाह दी जाए वैसे ही सेवन करें।
  • दवा अगर नॉर्मल वाटर के साथ लेने की सलाह दी गई है तो वैसे ही खाएं। उसको गर्म पानी, दूध या जूस के साथ लेने की गलती ना करें।

उन्होंने ये भी कहा कि दवा, समय आदि का वैज्ञानिक कनेक्शन होता है। एक साथ कई दवाएं दी जाती हैं ऐसे में किसके साथ कौन सी दवा खाना है और कितना गैप रखना है। किसे दूध के साथ लेना है और किसे नॉर्मल पानी के साथ… ये सबकुछ देखकर ही दवा खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए, आपको डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करना चाहिए।

Published on:
25 Mar 2026 12:38 pm