
Pinworm Infection Hindi: बच्चा सुबह उठता है तो चिड़चिड़ा और थका हुआ। बहुत से माता-पिता इसे गर्मी के दाने या नींद की आदत समझकर टाल देते हैं। हर बार वजह यही नहीं होती, लेकिन कभी-कभी इसके पीछे पिनवर्म (Pinworm) संक्रमण निकलता है। इसे हिंदी में आम बोलचाल में सफेद धागे जैसे कीड़े भी कहा जाता है। यह बच्चों में सबसे आम कृमि संक्रमणों में से एक है। इसके बारे में जानकारी की कमी और झिझक की वजह से कई परिवार महीनों तक परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं कि ये किस कारण से होते हैं और इनसे कैसे बच सकते हैं।
पिनवर्म एक छोटा, पतला, सफेद परजीवी कृमि है। इसका वैज्ञानिक नाम Enterobius vermicularis है और यह इंसान की आंतों में रहता है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी CDC के अनुसार एक वयस्क पिनवर्म लगभग एक स्टेपल पिन जितना होता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार इसकी लंबाई करीब 6 से 13 मिलीमीटर होती है। एक बात राहत देने वाली है। यह संक्रमण आम है, इलाज योग्य है और इससे बचाव भी संभव है। इसका मतलब यह नहीं कि घर साफ़ नहीं है या बच्चे की देखभाल में कमी रही। छोटे बच्चे दिनभर खेलते हैं, हाथ मुंह में डालते हैं और स्कूल या क्रेच में दूसरे बच्चों के साथ रहते हैं। ऐसे में अंडे आसानी से फैल जाते हैं।
CDC के अनुसार अंडे देने के लगभग 2 से 3 घंटे बाद ही वे दूसरों को संक्रमित करने लायक हो जाते हैं। घर के अंदर ये अंडे सतहों पर 2 से 3 हफ्ते तक ज़िंदा रह सकते हैं। बहुत कम मामलों में अंडे हवा में तैरते हैं और सांस के साथ अंदर जाकर निगल लिए जाते हैं।
सबसे पहले यह जान लें कि कई लोगों में कोई लक्षण होता ही नहीं, और जिनमें होता है उनमें भी अक्सर हल्का होता है। आम लक्षण ये हैं;
अगर आपको या आपके बच्चे को गुदा के आसपास तेज़ खुजली है, खासकर रात में, तो अपने डॉक्टर से बात करें। इन स्थितियों में देर न करें:
बच्चे की नींद लगातार खराब हो रही हो।
खुजाने से त्वचा पर लाल निशान, घाव या सूजन दिख रही हो।
बच्ची को योनि के आसपास जलन या परेशानी हो।
घर में कई लोगों को एक जैसी परेशानी हो।
इलाज के बाद भी समस्या लौट आए।
ज़्यादातर मामलों में नहीं। Mayo Clinic के अनुसार पिनवर्म संक्रमण से अक्सर गंभीर परेशानियां नहीं होतीं। कभी-कभार, जब शरीर में कृमियों की संख्या बहुत ज़्यादा हो जाए, तो जननांगों में संक्रमण, मूत्र मार्ग का संक्रमण, वज़न घटना या पेट के भीतरी हिस्से (पेरिटोनियल कैविटी) में संक्रमण जैसी दुर्लभ जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए घबराने की ज़रूरत नहीं, लेकिन लापरवाही भी ठीक नहीं।