स्वास्थ्य

Home remedies to avoid stress :- चंद सैकेंड में तनाव से दूर होने के सकारात्मक उपाय, जीवन शैली में करें यह बदलाव

Home remedies to avoid stress :- तनाव से दूर रहने के लिए हमें अपनी सोच सकारात्मक रखते हुए जीवन शैली में कुछ बदलाव करने होंगे। यानी आपको स्वस्थ्य दिमाग और शरीर की चाह है, तो आज से ही यह उपाय शुरू करें।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2021, 12:51 PM IST
stress
stress

तनाव हमारे नर्वस सिस्टम को पूरी तरह प्रभावित करता है। आप जितना अधिक Stress लेंगे। वह आपके शरीर पर उतना ही अधिक प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। यह तो आप अच्छे से मान लें कि तनाव लेने से होने वाला कुछ नहीं है। ऐसे में आपको हमेशा सकारात्मक सोच रखकर काम करना होगा। जो आपके दिमाग और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

परिश्रम करने से दूर होगा तनाव-

आपको तनाव से दूर रहना है, तो जब भी आपको लगे कि आप किसी चिंता में डूब रहे हैं। उस दौरान आप कोई भी शारीरिक गतिविधि शुरू कर दें। इससे आपका ध्यान टेंशन से भटक जाएगा और आप तनाव से होने वाली दिक्कत से बच जाएंगे।

हमेशा रखें सकारात्मक सोच-

आपको हमेशा टेंशन मुक्त रहने के लिए सकारात्मक सोच रखनी होगी। इसी के साथ आपको हर पहलू में नकारात्मक भाव रखने की अपेक्षा सकारात्मक भाव रखने होंगे। तभी आप टेंशन से दूर रह पाएंगे। अन्यथा टेंशन ऐसी चीज है जो मरते दम तक पीछा नहीं छोड़ता है। आपको बतादें कि तनाव ऐसी चीज है जिसे आप सकारात्मक सोच से ही दूर कर सकते हैं। आईये हम आपको बताते हैं कि चंद सैकेंड में ही आप तनाव से कैसे दूर हो सकते हैं।

हमेशा करें नया काम-
तनाव को दूर रखने के लिए आप सकारात्मक सोच रखने के साथ ही कुछ नया करने की ललक रखें। इससे आपका ध्यान यहां वहां नहीं भटकेगा और आप हमेशा तनाव से दूर रहेंगे। आप जब नए नए काम करेंगे तो आपके दिमाग में भी सकारात्मकता आएगी।

पौष्टिक भोजन करें-

तनाव से दूर रहने के लिए आपको हमेशा पौष्टिक भोजन करना होगा। कभी भी तला गला और बासी भोजन नहीं करें। जहां तक हो सके भोजन करते वक्त किसी से फोन आदि पर भी बात नहीं करें। अपना दिमाग भोजन में रखकर ही भोजन करें। इससे आपका तनाव काफी कम होगा।

नए दोस्त बनाएं-

आपको तनाव से दूर रहना है तो ऐसे दोस्त बनाएं, जो हमेशा सकरात्मक सोच रखते हों। इससे आपके अंदर भी सकारात्मकता आएगी और तनाव से दूर रहेंगे। इसलिए आपको नए लोगों से भी मेल जोल बढ़ाना होगा।

टहलने जाएं, मेडिटेशन करें-

हमेशा तनाव से दूर रहने के लिए भोजन करने के बाद टहलने जाएं। आप ऐसी जगह टहलने जाएं, जहां हरियाली और रंगबिरंगे फूल हो, यानी पार्क, गार्डन आदि में जाना चाहिए। क्योंकि वहां के वातावरण का भी आपके दिमाग पर अच्छा असर होता है। इसी के साथ तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन भी करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 May 2021, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत