स्वास्थ्य

पंजाब CM भगवंत मान Low Heart Rate के कारण हुए थे भर्ती, जानिए कितना लो हार्ट रेट होना है खतरे का संकेत

Low Heart Rate Symptom: हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लो हार्ट रेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। आखिर कितना कम हार्ट रेट खतरनाक हो सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं।
2 min read
Sep 08, 2025
Bhagwant Mann low heart rate, low pulse rate, low heart rate, symptoms of low pulse rate, Punjab CM hospitalised, risky low heart rate,
कितना लो हार्ट रेट होता है खतरे का संकेत? (Image Source: Chatgpt)

Bhagwant Mann Low Heart Rate: पंजब के सीएम भगवंत मान को हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें लो हार्ट रेट के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐस में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कितना कम हार्ट रेट खतरनाक हो सकता है? कब ये जानलेवा हो सकता है? आइए जानते हैं।

क्या होता है लो हार्ट रेट? (What Is Low Heart Rate)

सामान्य तौर पर एक व्यक्ति की हार्ट बीट 60 से 100 बीट प्रति मिनट (bpm) मानी जाती है। लेकिन, अगर ये इससे कम हो जाए तो इसे लो हार्ट रेट या ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia) कहा जाता है। ब्रैडीकार्डिया में दिल की धड़कन धीमी हो जाती है और शरीर की जरूरत के अनुसार, हार्ट ऑक्सीजन से भरपूर ब्लड को पंप नहीं कर पाता है। ये स्थिति हर व्यक्ति के लिए खतरनाक नहीं होती। लेकिन, कुछ मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

कितना लो हार्ट रेट होता है खतरनाक? (Risky Low Heart Rate)

एक व्यक्ति का सामान्य हार्ट रेट 60–100 BPM होता है। वहीं,अगर कोई एथलीट है तो उसका हार्ट रेट थोड़ा कम यानी की, 50–59 BPM हो सकता है। लेकिन, अगर आपका हार्ट रेट 50 BPM के नीचे चला जाता है तो ये थोड़ा रिस्की हो सकता है। आपको इस स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, अगर आपका हार्ट रेट 40 BPM के नीचे चला जाता है तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में देरी न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और जरूरी सलाह लें।

लो हार्ट रेट के लक्षण (Symptoms Of Low Heart Rate)

  • चक्कर आना या बेहोशी
  • थकान और कमजोरी
  • सांस फूलना
  • छाती में दबाव या असहजता महसूस होना
  • अचानक पसीना आना
  • हाथ-पैर ठंडे पड़ना

लो हार्ट रेट होने के कारण (Reason Of Low Heart Rate)

  • हार्ट की इलेक्ट्रिकल प्रणाली में समस्या
  • हार्ट ब्लॉक
  • दवाओं का असर
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन जैसे पोटैशियम, कैल्शियम की कमी
  • उम्र बढ़ना
  • हाई ब्लड प्रेशर

ऐसी स्थिति में क्या करें? (What To Do In This Situation)

  • व्यक्ति को बैठाएं या लेटाएं
  • तुरंत एंबुलेंज बुलाएं
  • अस्पताल पहुंचते ही ECG कराएं
Updated on:
08 Sept 2025 12:21 pm
Published on:
08 Sept 2025 12:21 pm