
Retinal Migraine Symptoms Hindi: जब भी हम माइग्रेन का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में आता है सिर में होने वाला तेज दर्द। लेकिन क्या आपको पता है कि एक माइग्रेन ऐसा भी होता है जो सीधे हमारी आंख पर असर डालता है? इसे रेटिनल माइग्रेन (Retinal Migraine) कहते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इसमें कुछ देर के लिए इंसान की एक आंख के आगे बिल्कुल अंधेरा छा जाता है या अजीब सी बिजली जैसी रोशनी चमकने लगती है। आइए समझते हैं कि ये क्या बीमारी है, क्यों होती है और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, जब माइग्रेन का दर्द सिर में न होकर सीधे हमारी आंख के पिछले हिस्से (यानी पर्दे) पर असर डालने लगे, तो उसे रेटिनल माइग्रेन कहते हैं। इसकी सबसे बड़ी पहचान ये है कि ये परेशानी हमेशा सिर्फ एक ही आंख में होगी। अच्छी बात ये है कि इससे आंख हमेशा के लिए खराब नहीं होती। बस कुछ मिनटों (जैसे 5 से 20 मिनट) या ज्यादा से ज्यादा एक घंटे के लिए आंख के आगे धुंधलापन आता है और फिर आंखें बिल्कुल पहले जैसी नॉर्मल हो जाती हैं।
अगर किसी को रेटिनल माइग्रेन की दिक्कत है, तो उसे अपनी किसी एक आंख में ये चीजें महसूस हो सकती हैं;
हमारी आंख तक खून पहुंचाने वाली जो पतली-पतली नसें होती हैं, वो अचानक कुछ देर के लिए सिकुड़ जाती हैं। अब जब नस सिकुड़ेगी, तो आंख में खून का जाना थोड़ा कम हो जाता है, जिससे आंखों के आगे अंधेरा या चमक दिखने लगती है। जैसे ही नस वापस अपनी जगह पर आती है, खून का दौरा ठीक हो जाता है और रोशनी वापस आ जाती है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।