23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Food Poisoning होने पर सबसे पहले क्या करें, मेयो और क्लीवलैंड क्लिनिक की गाइडलाइन से समझिए

Food Poisoning First Aid Hindi: फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें? जानिए मेयो और क्लीवलैंड क्लिनिक के ये 5 फर्स्ट ऐड उपाय, जो मरीज को राहत दे सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 23, 2026

Food poisoning symptoms,Food poisoning dehydration signs,What happens in food poisoning,

फूड पॉइजनिंग होने पर करें ये 5 काम- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Food Poisoning First Aid: खराब या बासी खाना खाने की वजह से फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) होना बहुत ही आम बात है। इसमें अचानक उल्टी, दस्त, पेट में मरोड़ और भयंकर कमजोरी होने लगती है। ऐसी हालत में तुरंत सही देखभाल या फर्स्ट ऐड (First Aid) मिलना बहुत जरूरी है।

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, दूषित भोजन या पानी पीने से किसी को भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आइए मेयो क्लिनिक की गाइडलाइन से जानते हैं कि फूड पॉइजनिंग होने पर क्या फर्स्ट ऐड मिलनी चाहिए।

फूड पॉइजनिंग होने पर करें ये 5 काम

अगर किसी को फूड पॉइजनिंग हो गई है, तो मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार आपको तुरंत ये कदम उठाने चाहिए;

1. पेट को थोड़ा आराम दें- जैसे ही उल्टी-दस्त शुरू हो, पहले कुछ घंटों तक कुछ भी ठोस (सॉलिड) खाना खाने से बचें। पेट को पूरी तरह शांत होने के लिए थोड़ा समय दें।

2. थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहें- उल्टी और दस्त की वजह से शरीर का सारा पानी बाहर निकल जाता है। इसलिए मरीज को लगातार पानी, ओआरएस (ORS) का घोल, नारियल पानी या साफ सूप थोड़ी-थोड़ी देर में देते रहें। एक साथ बहुत सारा पानी न पिलाएं, नहीं तो दोबारा उल्टी हो जाएगी। छोटे-छोटे घूंट लेकर पिलाएं।

3. धीरे-धीरे हल्का खाना शुरू करें- जब उल्टी रुक जाए और थोड़ी भूख लगे, तो बिल्कुल हल्का और बिना तेल-मसाले का खाना दें।

4. इन चीजों से बिल्कुल दूर रहें- जब तक पेट पूरी तरह ठीक न हो जाए, तब तक दूध या दूध से बनी चीजें, चाय-कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, शराब, सिगरेट और बहुत ज्यादा तली-भुनी या मसालेदार चीजों से दूर रहें। ये पेट की बीमारी को और बढ़ा देती हैं।

5. आराम करें- फूड पॉइजनिंग की वजह से शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और ताकत खत्म हो जाती है, इसलिए मरीज के लिए जितना हो सके आराम करना जरूरी है।

फूड पॉइजनिंग होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

  • पेट में दर्द या मरोड़ होना।
  • जी मिचलाना (उल्टी आने जैसा मन होना)।
  • दस्त (पोट्टी) होना।
  • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होना।
  • हल्का बुखार आ जाना।

कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

ज्यादातर मामलों में फूड पॉइजनिंग घर पर ही 1-2 दिन में ठीक हो जाती है। लेकिन मेयो क्लिनिक का कहना है कि अगर नीचे दिए गए बड़े लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए;

  • अगर लगातार उल्टी हो रही हो।
  • उल्टी या पोट्टी (मल) में खून आने लगे।
  • गंभीर दस्त जो 3 दिन के बाद भी ठीक होने का नाम न लें।
  • पेट में बहुत तेज और असहनीय दर्द या मरोड़ होना।
  • मरीज को बहुत तेज बुखार आ जाए (102°F या उससे ज्यादा)।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।