
डेंगू से बचने का सबसे बड़ा मंत्र यही है, खुद भी अलर्ट रहें और अपने परिवार को भी सतर्क रखें।- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Dengue Symptoms and Prevention Hindi: भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने हाल ही में एक खास वीडियो जारी करके लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। मंत्रालय का कहना है कि डेंगू से बचने का सबसे सही तरीका है, जागरूक रहना, सतर्क रहना और सही समय पर लक्षणों को पहचानना। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू के कौन से लक्षण और बचाव के उपाय बताए हैं और ये कैसे फैलता है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, डेंगू कोई आम सर्दी-खांसी या मामूली बुखार नहीं है, बल्कि यह डेंगू वायरस (DENV) की वजह से होने वाली बीमारी है। यह वायरस चार अलग-अलग तरह का होता है, जिसका मतलब है कि एक इंसान को जिंदगी में चार बार डेंगू हो सकता है।
डेंगू का बुखार एक या दो हफ्ते में ठीक हो जाता है, लेकिन कभी-कभी यह बहुत खतरनाक रूप ले लेता है, जिसे सिवियर डेंगू (Severe Dengue) कहते हैं। इसमें शरीर के अंदर खून बहने (ब्लीडिंग) का खतरा बढ़ जाता है और प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिरने लगते हैं, जो जानलेवा भी हो सकता है।
डेंगू एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) नाम की मादा मच्छर के काटने से होता है। यह वही मच्छर है जिसकी टांगों पर सफेद-काली धारियां (चीते जैसी) होती हैं। काटने के लगभग 4 से 10 दिनों के अंदर उस इंसान में डेंगू के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह मच्छर ज्यादातर दिन के समय काटता है। ये मच्छर अक्सर पानी की टंकी, बर्तनों, टायर और कूलर आदि के खोलों में जमा हुए पानी में पनपता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगर आपको या परिवार में किसी को नीचे दिए गए लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं;
डेंगू के मच्छरों (एडिज मच्छर) को पनपने से रोकना और खुद का बचाव करना ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। इसके लिए ये आसान उपाय अपनाएं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
23 Jun 2026 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
