स्वास्थ्य

RO Water पीते हैं, फिर भी बैक्टीरिया का खतरा- IIT के वैज्ञानिकों को हर तीसरे सैंपल में मिला ई कोलाइ

RO Water Side Effects: क्या आरओ का पानी भी आपको बीमार कर सकता है? आईआईटी मद्रास की स्टडी में हर तीसरे सैंपल में E.coli बैक्टीरिया मिला। जानें ई-कोलाई क्या है, इससे कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं और बचाव के तरीके।
3 min read
May 20, 2026
RO Water Side Effects, What is E.coli Bacteria, E.coli Infection Symptoms
आरओ का पानी- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- gemini)

RO Water Side Effects: आजकल ज्यादातर घरों में लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए आरओ (RO) का पानी पीते हैं। माना जाता है कि आरओ का पानी साफ और हेल्दी होता है, लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आईआईटी मद्रास के वैज्ञानिकों की रिसर्च में हर तीसरे पानी के सैंपल में ई-कोलाई (E.coli) बैक्टीरिया पाया गया। यानी सिर्फ आरओ लगवा लेना ही काफी नहीं है, उसकी सही सफाई और पानी को सही तरीके से स्टोर करना भी बेहद जरूरी है।

क्या कहती है स्टडी?

नेचर में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, वैज्ञानिकों ने चेन्नई के 216 घरों के पानी के सैंपल की जांच की। आईआईटी मद्रास में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप ने द टेलीग्राफ को बताया कि आरओ फिल्टर अपना काम ठीक से कर रहे हैं। लेकिन स्टोर करने के बाद उसमें बैक्टीरिया पनप गए। खासतौर पर जिन बर्तनों में पानी जमा किया गया था, वहां गंदगी और गलत हैंडलिंग के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया।

रिसर्च के मुताबिक, हर तीन में से एक सैंपल में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला, जो आमतौर पर गंदगी या दूषित पानी में पाया जाता है।

क्या है ई-कोलाई बैक्टीरिया?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, ई-कोलाई एक तरह का बैक्टीरिया है जो इंसानों और जानवरों की आंतों में पाया जाता है। इसकी कुछ किस्में सामान्य होती हैं, लेकिन कई प्रकार के ई-कोलाई शरीर में गंभीर संक्रमण फैला सकते हैं। यह आमतौर पर गंदे पानी, खराब भोजन या संक्रमित सतहों के जरिए शरीर में पहुंचता है।

ये वीडियो भी देखिए

ई-कोलाई से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

National Library of Medicine के अनुसार, ई-कोलाई बैक्टीरिया से इन बीमारियों का खतरा रहता है,

1. पेट का गंभीर इंफेक्शन

ई-कोलाई का सबसे बड़ा असर पेट और आंतों पर पड़ता है। इससे दस्त, उल्टी, पेट दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। कई बार मरीज को तेज बुखार भी आ सकता है।

2. खूनी दस्त की समस्या

कुछ खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया आंतों में सूजन पैदा कर देते हैं, जिससे खूनी दस्त होने लगते हैं। यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

3. यूरिन इंफेक्शन (UTI)

ई-कोलाई महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की बड़ी वजह माना जाता है। इससे पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना और पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।

4. किडनी पर असर

अगर संक्रमण ज्यादा बढ़ जाए तो यह किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह खतरा और बढ़ जाता है।

बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा खतरा

छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में ई-कोलाई संक्रमण जल्दी फैल सकता है। कई मामलों में डिहाइड्रेशन और कमजोरी की समस्या भी हो जाती है।

आरओ लगाना काफी नहीं?

कई लोग आरओ का पानी दिनों तक स्टील या प्लास्टिक के कंटेनर में स्टोर करके रखते हैं। अगर ये बर्तन ठीक से साफ न हों तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा पानी निकालते समय गंदे हाथ या खुले बर्तन भी संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

पानी को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

  • पानी स्टोर करने वाले बर्तनों को रोज साफ करें
  • लंबे समय तक पानी जमा करके न रखें
  • आरओ फिल्टर की समय-समय पर सर्विस करवाएं
  • पानी निकालते समय साफ हाथों का इस्तेमाल करें
  • कंटेनर को हमेशा ढककर रखें
  • बच्चों को सीधे खुले बर्तन से पानी पीने से रोकें
  • कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
20 May 2026 10:33 am
Published on:
20 May 2026 10:33 am