स्वास्थ्य

Constipation Problem: कब्ज होने पर बॉडी के अंदरूनी अंगों पर पड़ सकता है असर

Constipation Problem: कब्ज की बीमारी एक आम समस्या है, लेकिन ये सिर्फ पेट की बीमारी ही नहीं है, इस बीमारी के होने पर बॉडी के अन्य हिस्सों के ऊपर भी गलत प्रभाव पड़ते हैं। जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2022, 3:38 PM IST
 कब्ज होने पर बॉडी के अंदरूनी अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें
Constipation Problem

Constipation Problem: कब्ज की समस्या पेट से जुड़ी एक आम समस्या है, इसके होने पर पेट की सेहत के ऊपर तो प्रभाव पड़ता ही है, साथ ही साथ बॉडी के अन्य हिस्सों को भी ये प्रभावित कर सकता है। कब्ज की समस्या होने पर आंत, बड़ी आंत, बॉउल, एनस टिश्यूज भी प्रभावित हो सकते हैं। इस बीमारी के होने पर मोशन पास होने में अधिक बल का उपयोग करना पड़ता है। ऐसे में पेट के साथ-साथ अन्य हिस्सों के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए जानिए कि कब्ज होने पर शरीर को कौन-कौन से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

जानिए कब्ज की समस्या होने पर कौन-कौन सी समस्यायों का सामना आपको करना पड़ सकता है

ब्लोटिंग और गैस की समस्या
कब्ज की समस्या जिन्हें होती है, उनका पेट साफ़ नहीं होता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा बल लगाना पड़ जाता है, ये समस्या अक्सर ब्लोटिंग और गैस को बढ़ावा देती है। साथ ही साथ पेट फूलना शुरू हो जाता है, जिससे व्यक्ति को बैठने, उठने, चाल-फेर करने में कई सारी समस्यायों का सामना भी करना पड़ सकता है।

डिहाइड्रेशन की बढ़ सकती है समस्या
कब्ज की समस्या के कारण व्यक्ति को डिहाइड्रेशन कि समस्या हो सकती है। कब्ज की बीमारी से जूझ रहे लोगों को डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक होता है। ऐसे में उसे प्यास लगना, सिरदर्द, चक्कर आना और भी कई सारी अन्य समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि जिन व्यक्तियों को कब्ज कि समस्या रहती है उन्हें तरल पदार्थ जैसे कि पानी, जूस का सेवन करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: नींद न आने के जैसी बीमारी से चाहते हैं छुटकारा तो इन मुद्राओं से मिल सकता है लाभ

बवासीर की बढ़ सकती है समस्या
जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें बवासीर होने का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है, इसके होने का कारण ये होता है कि जो व्यक्ति मोशन पास कर रहे होते हैं, उन्हें जरूरत से ज्यादा प्रेशर लगाना पड़ता है, ऐसे में कई बार सूजन की समस्या भी हो जाती है। सूजन के अलावा वहीं ब्लड वेसल्स के चौड़ा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बवासीर की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए जानिए, कितना अतिरिक्त विटामिन सी कि जरूरत होती है

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 May 2022, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय