स्वास्थ्य

Mango Side Effects: आम का ज्यादा सेवन करते हैं तो हो जाएं सावधान, ये पहुंचा सकता है आपको नुकसान

Mango Side Effects: आम खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि इसे हर कोई खाना पसंद करता है। लेकिन जरुरत से ज्यादा आम खाना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आम में पाए जाने वाला अधिक मात्रा में फाइबर दस्त की वजह बन सकता है।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2022, 11:07 AM IST
Mango Side Effects: आम का ज्यादा सेवन करते हैं तो हो जाएं सावधान, ये पहुंचा सकता है आपको नुकसान
Side effects of eating too much Mango Aam khane ke nuksan

Mango Side Effects: आम कई सारे पौष्‍टिक तत्वों के गुणों से भरपूर होता हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और विटामिन E के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन जरुरत से ज्यादा आम का सेवन करना आपके सेहत को नुकसान भी पंहुचा सकता है। कोशिश करे कि आप आम का सेवन लिमिट मात्रा में ही करे। स्वाद के चक्कर में आम खाने से नुकसान भी काफी होते हैं। जैसे अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से वजन बढ़ने, दस्त होने, डायबिटीज बढ़ने और एलर्जी होने की समस्या हो सकती है। तो आइए जानते है ज्यादा मात्रा में आम खाने के नुकसान के बारे में

आम खाने के नुकसान


1. दस्त की समस्या

आम का जरुरत से ज्यादा सेवन करने की वजह से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। क्योंकि आम में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। अगर आप आम का स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाने लगते हैं तो इससे आपको दस्त लगने की दिक्कत हो सकती है। आम में पाए जाने वाला अधिक मात्रा में फाइबर दस्त की वजह बन सकता है।

2. वजन बढ़ने की समस्या

अगर आप आम जरुरत से ज्यादा सेवन करने करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि आम में कैलरीज बहुत ज्यादा होती है, जो आपका वजन बढ़ा सकता है। आम की कैलरीज ऐसे तो शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होती हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं वो आम का सेवन लिमिट मात्रा में ही करें।

3. शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक

शुगर के मरीजों के लिए लिमिट से ज्यादा मात्रा में आम खाना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि आम का मीठा और रसीला स्वाद होने की वजह से ये आपका शुगर लेवल बढ़ा सकता हैं। इसलिए अगर आप शुगर के मरीज हैं तो इसका ज्यादा सेवन न करें। आम का ज्यादा सेवन शुगर को बढ़ा सकता है। जो आगे चलकर कई समस्या पैदा कर सकता है।

4. फोड़े, फुंसी की समस्या

जरुरत से ज्यादा आम खाना फोड़े, फुंसी और मुंहासे निकलने का वजह बन सकता है। इन सब चीजों से बचने के लिए दिन में केवल एक आम ही खाएं। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में ज्‍यादा आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिसकी वजह से चेहरे पर फोड़े, फुंसी और मुंहासे निकल सकते हैं।

5. एलर्जी की समस्या

जरूरत से ज्यादा आम खाने की वजह से एलर्जी की शिकायत होने की भी संभावना होती है। क्योंकि बहुत से लोगों को आम खाने से एलर्जी हो सकती है। आम खाने से एलर्जी होने पर नाक बहती है, छींक आती है, आंखों में पानी आता है और पेट दर्द शुरू हो जाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Apr 2022, 11:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण