स्वास्थ्य

Stress : तनाव से बचने के लिए रुटीन में शामिल करें यह आसान टिप्स

Stress : बढ़ते तनाव के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी बहुत प्रभावित होने लगा है। ऐसे में तनाव से मुक्ति पाना जरूरी है। अन्यथा इसके परिणाम अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय से तनाव से बच सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2021, 1:52 PM IST
Feature image

तनाव से बचने के लिए दिमाग को शांत रखना और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको नींद नहीं आती है। तो उसके लिए भी पर्याप्त उपाय करें। ताकि आपको तनाव की समस्या से निजात मिल सके। क्योंकि तनाव ऐसी चीज है। जिसके कारण व्यक्ति कई बीमारियों से घिर जाता है।

तनाव से बचने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ आसान टिप्स को शामिल करें। जिससे आपको तनाव के कारण शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से भी मुक्ति मिले। आप तनाव को इस प्रकार से दूर करने का प्रयास कर सकते हैं।

8 घंटे जरूर सोए-

तनाव से मुक्ति पाने के लिए आप पर्याप्त नींद लें। क्योंकि अनिद्रा के कारण समस्या और भी बढ़ जाती है। आपको चाहिए कि आप सोने से पहले मन में अच्छे विचार लाएं और टेंशन वाली बातों को दिमाग में नहीं रखें। इससे आपको समय पर भी नींद आएगी और आप स्वस्थ रहेंगे। नींद नहीं आती है तो आप संगीत सुनें या कोई अच्छी किताबें पढ़ें। जिससे आपको नींद नहीं आने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

योग और व्यायाम करें-

योग और एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर के हार्मोन में बदलाव आता है और हम तनाव से दूर रहते हैं। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज या योगा प्राणायाम करते हैं। तो इससे आपका ब्लड सरकुलेशन भी कंट्रोल में रहता है। यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पौष्टिक आहार लें-

तनाव से बचने के लिए आपको खानपान पर भी ध्यान देना होगा। आप बहुत कम भी नहीं खाए, तो बहुत अधिक भी नहीं खाए। इसी के साथ आहार में भी पौष्टिक चीजों का शामिल करना होगा।जिससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन विटामिन मिनरल्स आदि मिलते रहें।

भरपूर पानी पीये-

शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी कई प्रकार की समस्या होती है। अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं। तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी और तनाव के कारण पड़ने वाला प्रभाव ही शरीर पर नहीं पड़ेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह