स्वास्थ्य

Smoking And Tobacco Therapy: तंबाकू और सिगरेट की लत नहीं छूट रही तो ये 3 थेरेपी आपके लिए हो सकते है कारगर

Smoking And Tobacco Therapy: अगर आप तंबाकू या सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं लेकिन बार-बार नाकाम हो रहे हैं तो ये 3 थेरेपी आपकी मदद कर सकती हैं। जानिए कौन-सी थेरेपी से मिल सकता है फायदा।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2025, 4:45 PM IST
Smoking And Tobacco Therapy
Smoking And Tobacco Therapy प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Smoking And Tobacco Therapy: तंबाकू या सिगरेट की लत एक बार लग जाए तो उसे छोड़ना आसान नहीं होता। कई लोग छोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से उसी आदत में लौट आते हैं। इसकी वजह सिर्फ निकोटीन की तलब नहीं होती, बल्कि मानसिक रूप से भी इसकी आदत लग जाती है। हालांकि अब ऐसे इलाज और थेरेपी मौजूद हैं जो इस लत से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी तंबाकू या सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो ये 3 थेरेपी आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

1. निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT)

    निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी यानी एनआरटी एक लोकप्रिय तरीका है। जिससे लोग धूम्रपान या तंबाकू की आदत से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। इस थेरेपी के तहत शरीर को धीरे-धीरे कम मात्रा में निकोटीन दी जाती है ताकि सिगरेट या तंबाकू की तलब कम हो सके।

    सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, एनआरटी धूम्रपान छोड़ने वालों के लिए एक कारगर ऑप्शन है। इसमें डॉक्टर की सलाह पर निकोटीन गम, पैच, इनहेलर या नेजल स्प्रे का उपयोग किया जा सकता है। ये धूम्रपान छोड़ते वक्त होने वाली बेचैनी, चिड़चिड़ापन और तलब जैसी समस्याओं को भी कम करते हैं।

    2. संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (CBT)

      यह थेरेपी मनोवैज्ञानिक रूप से काम करती है और व्यक्ति के सोचने और व्यवहार करने के तरीके को बदलने में मदद करती है। संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी के दौरान, साइकोलॉजिस्ट यह समझने की कोशिश करते हैं कि व्यक्ति धूम्रपान क्यों करता है, क्या वो तनाव में है, अकेलापन महसूस करता है या कोई और कारण है।

      इसके बाद व्यक्ति को सिखाया जाता है कि वह उन स्थितियों को कैसे संभाले जहां उसे धूम्रपान की तलब होती है। यह थेरेपी न सिर्फ आदतों को बदलने में मदद करती है बल्कि आत्म-नियंत्रण को भी मजबूत बनाती है।

      3. ग्रुप थेरेपी

        आप ग्रुप थेरेपी की मदद से भी धूम्रपान या तंबाकू की लत को छोड़ सकते हैं। इसमें आप ऐसे लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं। इस थेरेपी में धूम्रपान छोड़ने के इच्छुक लोग, एक-दूसरे को इस लत को छोड़ने के लिए एक दूसरे लोगों की मदद करते हैं।

        डिस्क्लेमर
        इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
        Updated on:
        31 May 2025, 4:45 PM IST
        Published on:
        Also Read
        View All
        Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

        Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

        Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

        Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

        मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome