नाना पाटेकर ने बहन की बात को सुनने के बाद, ठान ली कि सिगरेट छोड़ देंगे। इस तरह से वो खुद से इस बात को लेकर डट गए कि सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे। जब भी सिगरेट पीने की इच्छा होती तो वो खुद से कहते थे, "कल सिगरेट पिउंगा"। हर दिन वो इस बात को फॉलो करने लगे। इस तरह से वो सिगरेट से छुटकारा पा गए। करीब 20 साल हो गए लेकिन सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है।