स्वास्थ्य

Teeth Care : दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक है बीड़ी-सिगरेट पीना, आज से बना लें दूरी

Teeth care : बीड़ी सिगरेट पीने से आपके दांतों को बहुत नुकसान होता है। इसलिए आप इनका सेवन बंद कर दें तो बहुत अच्छा है।

2 min read
Aug 20, 2021
Teeth Care

बीड़ी सिगरेट पीने से आपके दांत पीले हो जाते हैं। सड़ने लगते हैं और उनमें कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इसी के साथ आपके शरीर को भी बीड़ी सिगरेट खोखला कर देता है। इससे बचने के लिए आपको स्मोकिंग तुरंत छोड़ना होगा।

दांतो के लिए बीड़ी सिगरेट पीना बहुत नुकसानदायक होता है। इससे आपकी सुंदरता भी प्रभावित होती है और बीड़ी सिगरेट का धुआं आपके फेफड़ों को भी कमजोर कर देता है। आइए जानते हैं, बीड़ी सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान के बारे में...

ब्लड सरकुलेशन प्रभावित-

बीड़ी सिगरेट पीने से हमारा ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होता है। इससे ऑक्सीजन लेवल में भी कमी आती है। मसूड़े प्रभावित होते हैं। मसूड़ों से खून आना आदि समस्याएं भी होती है।

मुंह से बदबू आना-

बीड़ी सिगरेट पीने वालों के मुंह से लगातार बदबू आती है। इससे लोग उनके पास भी खड़े रहना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए अगर आप भी बीड़ी सिगरेट पीते हैं। तो तुरंत पीना छोड़ दें।

दांत होते हैं कमजोर-

बीड़ी सिगरेट पीने से आपके दांत भी आम लोगों की तुलना में अधिक कमजोर हो जाते हैं। क्योंकि धुएं के कारण एसेसरी टिशू प्रभावित होता है। जिससे दांत अन्य लोगों की अपेक्षा जल्दी टूटने गिरने लगते हैं।

इन चीजों से करें अपना बचाव-

नहीं करें धूम्रपान -

बीड़ी सिगरेट का सेवन करने से आपके दातों के साथ शरीर को भी कई प्रकार के नुकसान होते हैं। इसलिए आप उन चीजों का सेवन तुरंत बंद कर दें जिसमें तंबाकू का इस्तेमाल होता है।

अदरक का सेवन करें-

आप बीड़ी सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना चाहते हैं। लेकिन आदत नहीं छूट रही है। तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े जेब में रखें और जब भी आपको बीड़ी सिगरेट पीने की याद आए तो अदरक का टुकड़ा मुंह में डालकर चबाएं और जब उसे चूसेंगे तो आपको बीड़ी सिगरेट की याद नहीं आएगी। इसी प्रकार अन्य कई और भी उपाय हैं। जिनके माध्यम से आप इस लत को छोड़ सकते हैं। बीड़ी सिगरेट की आदत छोड़ना आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

Published on:
20 Aug 2021 12:26 pm
Also Read
View All