
Starvation Mode: जब हम अचानक से कैलोरी में बहुत ज्यादा कम कर देते हैं, तो हमारे शरीर का सर्वाइवल मैकेनिज्म सक्रिय हो जाता है। शरीर को लगता है कि उसे पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल रही है, इसलिए वह ऊर्जा बचाने के लिए मेटाबॉलिज्म को बहुत धीमा कर देता है। इस स्थिति में शरीर कैलोरी जलाने के बजाय उसे इमरजेंसी फैट के रूप में जमा करने लगता है, ताकि भविष्य में ऊर्जा की कमी न हो। आइए जानते हैं की स्टार्वेशन मोड क्या होता है, इसके कारण और बचाव के उपाय क्या है?
जब आप बहुत लंबे समय तक बहुत कम कैलोरी खाते हैं, तो आपके शरीर को लगता है कि भोजन की कमी हो गई है। जीवित रहने के लिए शरीर Metabolism को धीमा कर देता है ताकि वह मौजूद फैट और ऊर्जा को बचा सके।
वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना गलत है, यह आपके शरीर के लिए उल्टा (Backfire) साबित हो सकता है। जब आप खाना छोड़ते हैं, तो शरीर को लगता है कि उसे अब खाना नहीं मिलेगा। ऐसे में वह कैलोरी बर्न करना बंद कर देता है और जो थोड़ा-बहुत आप खाते हैं, उसे फैट (चर्बी) के रूप में जमा करने लगता है। इसे ही हम स्टार्वेशन मोड कहते हैं। खाना छोड़कर आप कुछ दिन वजन तो कम कर लेंगे, लेकिन जैसे ही आप सामान्य खाना शुरू करेंगे, वजन पहले से भी ज्यादा तेजी से बढ़ेगा। इसे यो-यो इफेक्ट कहते हैं, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।