स्वास्थ्य

Stomach Cancer : ब्रोकली से लेकर लहसुन तक, पेट को कैंसर-प्रूफ बना सकती है ये डाइट

Stomach Cancer: हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने स्टमक कैंसर का खतरा कम करने के लिए 4 फूड हैबिट्स बताए हैं। जानें कैसे ब्रोकली, लहसुन, प्रोसेस्ड मीट से दूरी और H. pylori टेस्ट से आप पेट के कैंसर से बच सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2025, 4:21 PM IST
Stomach Cancer
Stomach Cancer (photo- freepik)

Stomach Cancer: पेट से जुड़ी बीमारियां अक्सर छोटी लगती हैं, लेकिन कई बार यही आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले लेती हैं। इन्हीं में से एक है स्टमक कैंसर (Stomach Cancer)। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और जब तक लोग इसके लक्षण समझ पाते हैं, तब तक इलाज मुश्किल हो जाता है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि कुछ सही फूड हैबिट्स और लाइफस्टाइल चेंजेस अपनाकर इस खतरे को कम किया जा सकता है।

हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे संस्थानों से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि चार आसान आदतें अपनाकर हम स्टमक कैंसर का रिस्क घटा सकते हैं।

क्रूसिफेरस सब्जियां खाएं

ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इनमें सल्फोराफेन नाम का तत्व पाया जाता है, जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

लहसुन का इस्तेमाल करें

लहसुन में एलिसिन होता है, जो एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज से भरपूर है। इसे खाने में शामिल करने से स्टमक हेल्थ बेहतर रहती है।

प्रोसेस्ड मीट से दूरी रखें

सॉसेज, बेकन या प्रोसेस्ड मीट का सेवन पेट के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए इनसे परहेज करना जरूरी है।

पेट दर्द या अपच को नजरअंदाज न करें

अगर लंबे समय तक ऊपरी पेट में दर्द या अपच की समस्या बनी रहे, तो तुरंत H. pylori टेस्ट कराएं। यह बैक्टीरिया स्टमक कैंसर का बड़ा कारण माना जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट