स्वास्थ्य

चिलचिलाती गर्मी बढ़ा सकती है माइग्रेन का दर्द, जानें कैसे करें बचाव

Rising Temperatures to Increased Migraine Attacks : गर्मी में माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है! शोधकर्ताओं ने पाया है कि गर्म मौसम में माइग्रेन के मरीजों का सिरदर्द बढ़ सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2024, 2:51 PM IST
Rising Temperatures to Increased Migraine Attacks
Rising Temperatures to Increased Migraine Attacks

गर्मी में माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है! शोधकर्ताओं ने पाया है कि गर्म मौसम में माइग्रेन के मरीजों का सिरदर्द बढ़ सकता है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के सिरदर्द विशेषज्ञ विन्सेंट मार्टिन का कहना है कि मौसम बदलने से भी माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

इस शोध में फ्रीमैनजुमाब नाम की दवा के इस्तेमाल पर गौर किया गया। यह दवा इंजेक्शन के जरिए दी जाती है और माइग्रेन के इलाज में इस्तेमाल होती है। शोधकर्ताओं ने 660 माइग्रेन के मरीजों के रोजाना के डायरी के आंकड़ों को इलाके के मौसम के आंकड़ों से मिलाया। पाया गया कि तापमान में हर 0.12 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ सिरदर्द होने का खतरा 6 फीसदी बढ़ जाता है।

हालांकि जिन मरीजों को फ्रीमैनजुमाब की दवा दी गई उनको गर्मी की वजह से होने वाले सिरदर्द की समस्या नहीं हुई। न्यूयॉर्क के इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर फ्रेड कोहेन का कहना है कि यह पहला अध्ययन है जिससे पता चलता है कि कैल्सीटोनिन जीन-संबंधित पेप्टाइड (सीजीआरपी) को रोकने वाली माइग्रेन की दवाएं मौसम की वजह से होने वाले सिरदर्द का इलाज कर सकती हैं। आने वाले समय में और अध्ययन किए जाएं तो यह दवा मौसम की वजह से माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Jun 2024, 2:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia

Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम