स्वास्थ्य

सावधान! गर्मी में प्यास को नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा, बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा

Kidney Stone Prevention: आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि गर्मी में किडनी स्टोन के होने के चांसेज क्यों बढ़ने लगते हैं और इससे बचने के साथ ही किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए।

3 min read
Mar 30, 2026
Kidney Stone Prevention| image credit gemini

Kidney Stone Prevention: गर्मियों के आने से वैसे तो हेल्थ से जुड़ी कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं, ऐसे ही किडनी से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। किडनी हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, लेकिन फिर भी लोग किडनी के स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखते, खासकर गर्मियों में। इसलिए गर्मियों के आते ही किडनी स्टोन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि गर्मी में किडनी स्टोन के होने के चांसेज क्यों बढ़ने लगते हैं और इससे बचने के साथ ही किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

World Kidney Day 2026 : किडनी के लिए RO Water खराब? इन 8 चीजों को खाना सही, यूरोलॉजिस्ट से समझें पूरी बात

गर्मी का किडनी स्टोन पर पड़ने वाला असर (Summer and Kidney Stones)

गर्मियों के आते ही पथरी के मरीज अचानक बढ़ जाते हैं, वहीं पहले से पथरी से परेशान मरीजों को भी काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, गर्मियों में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है। ऐसे में अगर आप शरीर से पसीने के रूप में निकलने वाले पानी की भरपाई के लिए पानी नहीं पीते, तो किडनी को अपना काम करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता। इसके चलते पेशाब में कमी आ जाती है या वह काफी गाढ़ा हो जाता है। पेशाब के गाढ़ा होने की वजह से इसमें मौजूद कैल्शियम और यूरिक एसिड जैसे तत्व आपस में जुड़कर छोटे-छोटे पत्थर बनाने लगते हैं, जिसके चलते इन दिनों में पथरी की समस्या बढ़ जाती है।

किसको है सबसे ज्यादा खतरा? (Risk Factors and Affected Individuals)

वैसे तो किडनी स्टोन किसी को भी हो सकता है, लेकिन जो लोग दिन भर में कम पानी पीते हैं या जिनके परिवार में पहले से किसी को पथरी रही हो, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा, जो लोग खाने में बहुत ज्यादा नमक, तला-भुना या ज्यादा नॉन-वेज खाते हैं, उनमें पथरी होने का रिस्क ज्यादा रहता है। साथ ही ज्यादा पालक, चॉकलेट या नट्स खाने वाले और मोटापे से परेशान लोगों को भी पथरी होने के चांस ज्यादा होते हैं।

पथरी के शुरुआती लक्षण (Identifying Signs and Symptoms)

पथरी होने की सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि इसके होने का पता शुरू में नहीं चलता। इसमें दर्द तब शुरू होता है जब पथरी अपनी जगह से हिलती है। बता दें, यह दर्द अक्सर पीठ के निचले हिस्से या साइड से शुरू होकर पेट और जांघों की तरफ जाता है। इसके अलावा पेशाब करते समय जलन होना, पेशाब में खून आना या जी मिचलाना और उल्टी जैसा महसूस होना भी इसके बड़े लक्षण हैं। कई बार लोग इसे गैस का दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में भारी पड़ता है।

पथरी से बचाव के तरीके (Effective Preventive Measures)

किडनी स्टोन से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप अपने शरीर के हिसाब से दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। आपके पेशाब का रंग कैसा है, इससे आप जान सकते हैं कि शरीर में पानी की कमी तो नहीं है। अगर पेशाब का रंग गहरा पीला है, तो तुरंत पानी पिएं। इसके अलावा खाने में नमक कम करें, और नींबू पानी या संतरे का जूस पिएं। अगर आप जिम जाते हैं या तेज धूप में एक्सरसाइज करते हैं, तो बीच-बीच में पानी पीना न भूलें।

दोबारा पथरी होने से कैसे बचें? (Preventing Recurrence and Awareness)

पथरी होने की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह एक बार पूरा इलाज करवाने के बाद दोबारा भी हो सकती है। इसलिए इलाज कराने के साथ इसके होने के सही कारण का भी पता लगाएं। आज के समय में पथरी होने की सबसे बड़ी वजह खराब खान-पान और घंटों AC में बैठकर पानी न पीना है। इसलिए अगर आप पथरी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल में सुधार जरूर करें।

ये भी पढ़ें

Early Signs of Kidney Disease: किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, लोग अक्सर कर देते हैं नजरअंदाज

Published on:
30 Mar 2026 03:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर