26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीठ पर बार-बार निकल रहे हैं दाने? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Back Acne से छुटकारा पाने के आसान तरीके

Back Acne Cause: क्या आप भी पीठ के दानों (Back Acne) से परेशान हैं? क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट के अनुसार, जानिए बैक्ने होने के असली कारण और इससे छुटकारा पाने के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 26, 2026

Back acne causes,How to get rid of bacne,Back acne treatment at home,

पीठ पर दाने क्यों निकलते हैं?- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Back Acne Prevention: क्या आप भी अपनी पीठ पर बार-बार निकलने वाले जिद्दी दानों से परेशान हैं? कई बार जब हम कोई बैकलेस ड्रेस, स्विमसूट या हल्के सूती कपड़े पहनना चाहते हैं, तो पीठ पर मौजूद ये लाल और दर्दनाक दाने सारा मूड खराब कर देते हैं। हम अपने चेहरे की त्वचा का तो बहुत ध्यान रखते हैं, तरह-तरह के फेस वॉश और क्रीम लगाते हैं, लेकिन पीठ की स्किन हमेशा नजरअंदाज हो जाती है। डर्मनेट के अनुसार, इसे बैक एक्ने (Back Acne) कहा जाता है और लोग इसे बैक्ने (Bacne) भी कहते हैं। यह कोई बहुत गंभीर बीमारी तो नहीं है, लेकिन अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो ये दाने काफी दर्द देने लगते हैं और ठीक होने के बाद पीठ पर जिद्दी दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। आइए समझते हैं कि पीठ पर ये दाने आखिर क्यों निकलते हैं और इनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

पीठ पर दाने क्यों निकलते हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हमारे चेहरे की तरह पीठ पर भी हजारों छोटे-छोटे रोमछिद्र (pores) और तेल बनाने वाली ग्रंथियां (sebaceous glands) होती हैं। जब इन रोमछिद्रों में ज्यादा तेल, डेड स्किन (मृत त्वचा) और पसीना जमा हो जाता है, तो पोर्स बंद हो जाते हैं। इसके बाद वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और दानों का रूप ले लेते हैं। इसके पीछे कई आम वजहें हो सकती हैं;

1.पसीना और नमी जमा होना- वर्कआउट करने के बाद या गर्मी के मौसम में पसीना पीठ पर काफी देर तक जमा रहता है। अगर आप पसीने से भीगे कपड़ों में ज्यादा देर तक रहते हैं, तो दाने निकलने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

2. टाइट और सिंथेटिक कपड़े- बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से त्वचा और कपड़ों के बीच लगातार रगड़ (friction) होती है। इससे स्किन इरिटेट होती है और पोर्स बंद हो जाते हैं।

3. हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल- जब आप बाल धोते हैं, तो शैम्पू या कंडीशनर का झाग पीठ पर गिरता है। अगर पीठ को बाद में साफ पानी से ठीक से न धोया जाए, तो कंडीशनर में मौजूद तेल पोर्स को ब्लॉक कर देता है।

4. सफाई की कमी- पीठ शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जहां हाथ आसानी से नहीं पहुंच पाता। नहाते वक्त पीठ की ठीक से सफाई न होने पर वहां डेड स्किन सेल्स जमा होने लगते हैं।

5. हार्मोनल बदलाव और तनाव- शरीर में हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव और बहुत ज्यादा मानसिक तनाव की वजह से भी तेल ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं और दाने निकलने लगते हैं।

बैक एक्ने से राहत पाने के तरीके

  • वर्कआउट के तुरंत बाद नहाएं।
  • सही बॉडी वॉश का चुनाव करें।
  • ढीले और सूती (Cotton) कपड़े पहनें।
  • बालों को धोते वक्त थोड़ा ध्यान दें।
  • दाने फोड़ने या रगड़ने की गलती न करें।
  • बेडशीट और तौलिया साफ रखें।

डॉक्टर से परामर्श कब लें?

अगर आपकी पीठ पर बहुत बड़े, पस से भरे हुए या गांठ वाले (cystic acne) दाने निकल रहे हैं जिनमें बहुत ज्यादा दर्द होता है, तो घर पर ज्यादा प्रयोग करने के बजाय किसी अच्छे त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) को दिखाएं। कई बार इसके लिए कुछ खास मेडिकेटेड लोशन या एंटीबायोटिक गोलियों की जरूरत होती है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल