Suryakumar Yadav Surgery : टी 20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड (Bharat Newzeland Match) को हराने के साथ ही एमएस धोनी, रोहित शर्मा के बाद सूर्या (SKY) कप्तानों की ऐतिहासिक लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। पर क्या आपको पता है कुछ माह पहले ही सूर्या एक बीमारी से जूझ रहे थे और फिर उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। आइए, डॉ. हिमांशु गुप्ता से बीमारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Suryakumar Yadav Surgery : भारतीय टी 20 क्रिकेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम ये कप हमेशा के लिए याद किया जाएगा। टी 20 के फाइनल में न्यूजीलैंड (Bharat Newzeland Match) को हराने के साथ ही एमएस धोनी, रोहित शर्मा के बाद सूर्या (SKY) कप्तानों की ऐतिहासिक लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। पर क्या आपको पता है कुछ माह पहले ही सूर्या एक बीमारी से जूझ रहे थे और फिर उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। आइए, डॉ. हिमांशु गुप्ता से बीमारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सूर्या ने जून 2025 में ये पोस्ट किया था और लिखा- "लाइफ अपडेट: पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आसान सर्जरी के बाद, मैं पहले से ठीक हो रहा हूं। वापस आने का और इंतजार नहीं कर सकता।"
डॉ. गुप्ता ने कहा कि स्पोर्ट्स हर्निया (एथलेटिक प्यूबल्जिया) खिलाड़ियों को होता है। हर्निया अक्सर अधिक वजन उठाने वाले या अधिक मेहनत करने वालों को होता है। ये पेट के निचले हिस्से या कमर (groin) की मांसपेशियों, टेंडन या नरम ऊतकों में होने वाली एक दर्दनाक चोट है। इसका दर्द इतना भयंकर होता है कि मरने की तरह प्रतीत होता है। इसमें हर्निया जैसा उभार नहीं दिखता, बल्कि लगातार कमर में दर्द रहता है। जबिक, मेहनत मजदूरी करने वालों के हर्निया में उभार दिखता है या कई बार नहीं भी दिखता है।
हर्निया अगर समय पर इलाज करा लिया जाए तो ठीक हो सकता है। कई बार सर्जरी की नौबत पड़ती है। कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते हैं जिसके कारण गंभीर समस्या हो जाती है। अगर आप लापरवाही करते हैं तो ये आपकी जान भी ले सकता है।