स्वास्थ्य

Health Tips: बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण बॉडी के इन पार्ट्स पर होता है सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

Health Tips: गर्मी का मौसम अपने साथ बहुत सारी समस्यायों को साथ लेकर आता है, ऐसे में जानिए कि गर्मी के मौसम से आपको कैसे खुद को बचाव करने कि आवश्य्कता होती है, ताकि आप भी स्वस्थ रहें और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएँ।  
2 min read
• •
Updated: 21 May 2022, 12:46 PM IST
 बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण बॉडी के इन पार्ट्स पर होता है सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित
temperature rising and heat side effect on these organs

Health Tips: स्वास्थ्य विशेषज्ञ का भी यही मानना है कि गर्मी के मौसम में यदि खुद का बचाव नहीं किया जाता है तो स्वास्थ्य से जुड़ी अनेकों समस्याएं हो सकती हैं। तेजी से बढ़ता हुआ तापमान बॉडी के कई अंगों को भी प्रभावित कर सकता है, वहीं ज्यादा देर यदि धूप में रहते हैं तो स्किन कैंसर की जैसी समस्यायों का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में ये जानने कि बेहद आवश्य्कता होती है कि तेज तापमान से शरीर को कौन-कौन से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, वहीं इससे खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है।

गर्मी के मौसम से होने वाली समस्याएं

1.हो सकता है लो ब्लड प्रेशर
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लो ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही ज्यादा बढ़ सकती है, इसके होने से बॉडी से पसीने के रूप में ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिसके कारण बीपी लो हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को चक्कर आना, बेहोश हो जाना, सिर घूमना जैसी कई समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है।

2.दिल की सेहत पर पड़ सकता है गंभीर प्रभाव
बढ़ते तापमान के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बहुत ही ज्यादा होता है, इसके होने पर दिल की गति तेज हो सकती है, हृदय गति तेज होने से इस अनिमितता के कई सारे गंभीर प्रभाव भी हो सकते हैं, बढ़ते तापमान के कारण ब्लड प्रेशर कम होने का जोखिम भी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है, वहीं इसके कारण मानसिक और शारीरिक सेहत के ऊपर भी प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें: पाइल्स की समस्या से रहते हैं परेशान तो इन फ़ूड का करें सेवन, जल्द मिल सकता है आराम

3.आंखों की हो सकती है समस्याएं
अत्यधिक गर्मी और तेज धूप के कारण आंखों का लाल होना, जलन और खुजली होने के जैसी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं, सूरज की यूवी रेज निकलने के कारण मोतियाबिंद और कॉर्निया से जुड़ी कई सारी समस्यायों का जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए गर्मी के मौसम में अपने आंखों की सेहत का सही से ख्याल रखने कि जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें: भिंडी खाने के बाद कभीं करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

4.बढ़ सकता है हीट स्ट्रेस का खतरा
ये समस्या अक्सर तब आती है जब आप ज्यादा देर तक धूप में या गर्मी में रहते हैं, इसके होने पर व्यक्ति के शरीर में थकावट होने लग जाती है, शरीर में थकावट होने के साथ मानसिक तनाव की समस्या भी बढ़ जाती है, ऐसे में हीट स्ट्रेस का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 खास बातें, जानिए

बढ़ते तापमान के दुष्प्रभावों से खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है
-कोशिश करें कि बिना काम के दिन में खासकर दोपहर में बाहर न निकलें।
-पानी और तरल पदार्थ का सेवन भरपूर मात्रा में करें, डाइट में आप लौकी के जूस को, पानी को, फ्रूट जूस को शामिल कर सकते हैं।
-भोजन में छाछ, खिचड़ी, दही, लस्सी, रायता अन्य ऐसे ठंडी चीजों को जरूर शामिल करें।
-गर्मी के मौसम में कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करें।

यह भी पढ़ें: इमली की पात्तियों को करें रोजाना के डाइट में शामिल, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर , पेट को दिलाता है राहत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 May 2022, 12:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें