30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 खास बातें, जानिए

High Blood Pressure: बीपी हाई रहना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि बीपी हाई रहने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जैसी बीमारी का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 20 May 2022, 2:25 PM IST

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 खास बातें, जानिए

high bp patients

High Blood Pressure: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि हाइपरटेंशन की बीमारी बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई है। इस बीमारी को साइलेंट किलर के नाम से जाना जाता है, इसके होने पर स्ट्रोक, अंधापन, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ नुट्रिशन के अनुसार मानें तो दिल से जुड़ी बीमारियों को यदि नियंत्रित करना चाहते हैं तो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने कि बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है। इस बीमारी को नियंत्रित में करने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव को लेकर आने की बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है।

जानिए क्या है हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या
हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी होती है इसके होने पर धमनी की दीवारों पर रक्त का बल बहुत ही ज्यादा होता है, वहीं रक्तचाप लेवल जब लगभग 140/90 से यदि ऊपर होता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कहा जाता है। वहीं यदि ब्लड प्रेशर लेवल यदि 180/120 से ज्यादा हो जाए तो इसे बहुत ही ज्यादा गंभीर स्थिति मानी जाती है। इसके होने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक के जैसी कई सारी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी चेतावनी की लगातार घंटों तक करते हैं ये काम तो बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा,जानिए

जानिए हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी के मरीजों को कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए
-नेशनल हेल्थ सर्विस(NHS) के अनुसार, यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवानी चाहिए।
-हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को करेला, दही, केला, बादाम, सेब के जैसी मैग्नीशियम युक्त चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
-हाइपरटेंशन के पेशेंट्स को रोजाना वॉक में जरूर जाना चाहिए।
-हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से झूझ रहे व्यक्तिओं को वेट कंट्रोल करने कि बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है, इसलिए उन्हें रोजाना व्यायाम जरूर करना चाहिए।
-हाइपरटेंशन के मरीजों को रोजाना हरी सब्जियों का जैसे कि पालक,मेथी, बथुआ और अन्य चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए, वहीं फलों में सेब, पपीता, अनानास, केला को शामिल कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: डायबिटीज के पेशेंट डाइट में जरूर शामिल करें इस चटनी को, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल और बेली फैट की समस्या से भी मिलेगी राहत

जानिए हाई बीपी से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं
-बीपी का हाई रहना याददश्त को प्रभावित करता है, जिन लोगों को ये बीमारी रहती है, वे डिमेन्शिया का शिकार हो सकते हैं, वहीं उन्हें भूलने की बीमारी भी रहती है।
-हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिमाग को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।
-हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को ब्रेन हेमरेज की बीमारी का खतरा आम लोगों से अधिक रहता है।
-ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने से ब्लड प्यूरिफिकेशन में समस्या आने लग जाती है, इससे किडनी तक पहुंचने वाली वेसल्स और धमनियां छतिग्रस्त हो सकती हैं।
-हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को हार्ट अटैक का खतरा बहुत ही ज्यादा रहता है, क्योंकि इसमें आर्टरीज सिकुड़ जाती है और ब्लड को पंप करने के लिए अधिक प्रेशर लगाना पड़ता है।


यह भी पढ़ें: जानिए किशोरों में हाइपरटेंशन के कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और आयुर्वेद के अनुसार क्या है इससे बचाव के उपाय

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल