स्वास्थ्य

Tension Headache के लक्षण और कारण: हर बार सिरदर्द को न समझें माइग्रेन, NHS ने सुझाया बिना दवा के कैसे पाएं राहत

Tension Headache Cause: हर सिरदर्द माइग्रेन नहीं होता! एनएचएस और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है टेंशन हेडेक और इसके मुख्य लक्षण। साथ ही जानिए NHS द्वारा बताए गए राहत पाने के आसान तरीके।
2 min read
Jun 29, 2026
Tension Headache causes, Headache relief without medication, Diffrence between migraine and tension headache
टेंशन हेडेक सबसे आम तरह का सिरदर्द है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है।- प्रतीकात्मक तस्वीर(Source-Freepik)

Tension Headache Symptoms: जब भी हमारे सिर में दर्द होता है, तो हम मान लेते हैं कि यह माइग्रेन के कारण हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये सिरदर्द माइग्रेन नहीं, बल्कि टेंशन हेडेक (Tension Headache) होता है? यह सबसे आम तरह का सिरदर्द है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है।

एनएचएस (National Health Service) के अनुसार, इस दर्द को ठीक करने के लिए हर बार पेनकिलर (दर्द की दवा) खाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि रोजमर्रा की आदतों में थोड़े से बदलाव करके भी इससे राहत पाई जा सकती है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक से समझते हैं कि ये सिर का दर्द कैसा महसूस होता है।

कैसा महसूस होता है टेंशन हेडेक का दर्द?

  • सिर के दोनों तरफ दर्द महसूस होता है।
  • ऐसा लगता है जैसे सिर के चारों तरफ कोई तंग पट्टी या बैंड बांध दिया गया हो, जो सिर को कस रहा है।
  • दर्द के साथ-साथ अक्सर गर्दन और कंधे की मांसपेशियों में तनाव या कड़ापन महसूस हो सकता है।
  • सामान्य काम करने में रुकावट नहीं होती है।

क्यों होता है यह सिरदर्द?

  • मानसिक तनाव और चिंता।
  • नींद की कमी और थकान।
  • स्क्रीन टाइम और खराब पोस्चर।
  • डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)।
  • समय पर खाना न खाना।

टेंशन हेडेक से कैसे पाएं राहत?

एनएचएस (NHS) के मुताबिक, अगर आप बार-बार दवाइयां नहीं खाना चाहते, तो अपनी जीवनशैली में ये आसान बदलाव करके टेंशन हेडेक को दूर भगा सकते हैं;

  • तनाव को कम करें (रिलैक्सेशन)।
  • दर्द होने पर माथे के पीछे ठंडे पानी की पट्टी (कोल्ड कंप्रेस) या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें।
  • बैठते या काम करते समय अपनी पीठ और गर्दन को सीधा रखें।
  • भरपूर पानी पीते रहें और समय पर पौष्टिक खाना खाएं।
  • रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की सुकून भरी नींद जरूर लें।

डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?

  • अगर आपको हफ्ते में कई बार यह सिरदर्द होने लगे।
  • अगर पेनकिलर दवाएं लेने के बाद भी दर्द ठीक न हो रहा हो।
  • अगर अचानक से बहुत तेज और असहनीय दर्द महसूस हो (जो पहले कभी न हुआ हो)।
  • दर्द के साथ बुखार, चक्कर आना या बोलने में दिक्कत होने लगे।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
29 Jun 2026 05:43 pm
Also Read
View All