स्वास्थ्य

15-45 उम्र के पुरुष ध्यान दें! Testicular Cancer के 7 शुरुआती लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Testicular Cancer: टेस्टिकुलर कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानें अंडकोष में गांठ, सूजन, दर्द और अन्य संकेत आसान हिंदी में, ताकि समय रहते पहचान और इलाज हो सके।

2 min read
Apr 13, 2026
Testicular Cancer (Photo- gemini ai)

Testicular Cancer Symptoms: टेस्टिकुलर कैंसर यानी अंडकोष (टेस्टिस) में होने वाला कैंसर। ये अंडकोष स्क्रोटम (थैली) में होते हैं और शरीर में स्पर्म और हार्मोन टेस्टोस्टेरोन बनाने का काम करते हैं। ये कैंसर ज्यादातर 15 से 45 साल के पुरुषों में देखा जाता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर समय रहते पता चल जाए तो इसका इलाज काफी आसान और सफल होता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार , संयुक्त राज्य अमेरिका में टेस्टिकुलर कैंसर के लगभग 9,810 नए मामलों का निदान किया गया। टेस्टिकुलर कैंसर से लगभग 630 मौतें दर्ज की गईं। आजकल इसके मामलों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है, इसलिए इसके लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

ये भी पढ़ें

बच्चों के कपड़ों में छिपे ‘स्लो पॉइज़न’, एलर्जी से लेकर कैंसर तक का खतरा

बिना दर्द की गांठ

सबसे पहला और आम संकेत है अंडकोष में छोटी सी गांठ महसूस होना। ये आमतौर पर दर्द नहीं करती, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ये मटर या छोटे कंचे जैसी लग सकती है। अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

स्क्रोटम में सूजन

अगर एक अंडकोष अचानक बड़ा लगने लगे या सूजन दिखाई दे, तो इसे हल्के में न लें। कई बार ये पानी भरने जैसा लगता है, लेकिन अगर बिना किसी चोट के सूजन बनी रहे, तो जांच जरूरी है।

भारीपन महसूस होना

कुछ लोगों को अंडकोष में अजीब सा भारीपन या खिंचाव महसूस होता है। ऐसा लगता है जैसे नीचे की तरफ वजन बढ़ गया हो। ये हल्का सा संकेत है, लेकिन लगातार महसूस हो तो ध्यान देना चाहिए।

दर्द या असहजता

हालांकि शुरुआत में दर्द नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में हल्का दर्द, जलन या सुन्नपन महसूस हो सकता है। ये दर्द बार-बार आ सकता है और बिना वजह बना रहता है।

पेट या कमर के निचले हिस्से में दर्द

अगर नीचे पेट, ग्रोइन या कमर में लगातार हल्का दर्द बना रहे, तो ये भी संकेत हो सकता है। कई लोग इसे गैस या आम दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये अंदरूनी समस्या का इशारा हो सकता है।

छाती में बदलाव

कुछ दुर्लभ मामलों में पुरुषों की छाती में हल्की सूजन या दर्द हो सकता है। ऐसा हार्मोन में बदलाव की वजह से होता है। अगर ये लक्षण अन्य संकेतों के साथ दिखें, तो सतर्क हो जाएं।

शरीर में अन्य बदलाव

अगर कैंसर बढ़ जाता है, तो थकान, वजन कम होना, सांस लेने में दिक्कत या खांसी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ये गंभीर संकेत हैं और तुरंत इलाज की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें

Anti Cancer Drinks : कैंसर से बचाव के लिए क्या पीना चाहिए? कैंसर विशेषज्ञ ने गिनाए 1,2,3, 4 नाम
Updated on:
13 Apr 2026 11:22 am
Published on:
13 Apr 2026 11:07 am
Also Read
View All