स्वास्थ्य

Fatty Liver का ख्याल रखेंगी ये 5 डिटॉक्स ड्रिंक्स

Fatty liver detox drink : हमारे शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन और फ़िल्ट्रेशन का कार्य लिवर करता है, लेकिन जब इस महत्वपूर्ण अंग में वसा जमा हो जाती
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 1:24 PM IST
fatty liver detox drink
fatty liver detox drink

Fatty liver detox drink : हमारे शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन और फ़िल्ट्रेशन का कार्य लिवर करता है, लेकिन जब इस महत्वपूर्ण अंग में वसा जमा हो जाती है, तो यह डिटॉक्स प्रक्रिया को सही तरीके से नहीं कर पाता। इस स्थिति में कई प्रकार की बीमारियाँ शरीर में विकसित होने लगती हैं। फैटी लिवर (Fatty liver) की समस्या होने पर शराब, फलों का रस, मॉकटेल या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए, जबकि लिवर डिटॉक्स में सहायक गुणों से भरपूर हेल्दी ड्रिंक्स को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

फैटी लिवर के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स Detox drinks for fatty liver

बीटरूट एप्पल स्मूदी

चुकंदर, सेब, गाजर और अदरक को पानी के साथ मिलाकर ब्लेंड करें और ताजगी से परोसें। यह डिटॉक्स ड्रिंक लिवर के स्वास्थ्य के साथ-साथ रक्त शुद्धि में भी सहायक है।

ऑरेंज जिंजर वॉटर

इसे तैयार करना बहुत सरल है। संतरे को छीलकर अदरक के टुकड़ों के साथ मिलाकर ब्लेंड करें। इसके ऊपर काला नमक छिड़कें और ताजे पुदीने की पत्तियों के साथ इसका आनंद लें। संतरे में विटामिन सी और अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर की सफाई में सहायक होते हैं।

शकरकंद डिटॉक्स ड्रिंक

उबले हुए शकरकंद, दूध, खजूर, हल्दी और दालचीनी पाउडर को मिलाकर एकसाथ ब्लेंड करें और स्वादिष्ट शकरकंद डिटॉक्स ड्रिंक का आनंद लें। शकरकंद एक उत्कृष्ट एंटी-टॉक्सिन है, जिसमें बीटा कैरोटिन और फाइबर की प्रचुरता होती है। यह लिवर (fatty liver) डिटॉक्स के लिए कई अन्य डिटॉक्स ड्रिंक्स से अधिक प्रभावी है।

हल्दी स्मूदी

एक गिलास दूध में एक टेबलस्पून हल्दी, आधा टेबलस्पून दालचीनी पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च, सोंठ और शहद मिलाकर एक उत्कृष्ट लिवर क्लींजिंग ड्रिंक तैयार करें, जो लिवर डिटॉक्स के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित होगा।

ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी

एक गिलास दूध में एक टेबलस्पून हल्दी, आधा टेबलस्पून दालचीनी पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च, सोंठ और शहद मिलाकर एक उत्कृष्ट लिवर क्लींजिंग ड्रिंक तैयार करें, जो लिवर डिटॉक्स के साथ-साथ वजन कम करने में भी सहायक है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Sep 2024, 1:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia

Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम