स्वास्थ्य

Home Remedies For Migraine: माइग्रेन की वजह से फटता है सिर? ये 5 घरेलू उपाय दिला सकते हैं जल्दी राहत

Home Remedies For Migraine: अगर माइग्रेन की वजह से आपका सिर बार-बार फटता है और दवाइयों का असर नहीं हो रहा तो ये खबर आपके लिए है। यहां जानिए 5 आसान घरेलू उपाय के बारे में जो आपको सिरदर्द से जल्दी राहत दिला सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2025, 1:53 PM IST
Home Remedies For Migraine
Home Remedies For Migraine

Home Remedies For Migraine: आजकल की तेज भागदौड़ वाली जिंदगी में सिरदर्द की शिकायत बहुत आम हो गई है। लेकिन अगर यह दर्द बार-बार होता है तो यह साधारण सिरदर्द नहीं बल्कि माइग्रेन हो सकता है। माइग्रेन एक तरह का न्यूरोलॉजिकल समस्या है। जिसमें सिर में तेज धड़कन जैसा दर्द होता है। इसके साथ उल्टी आना, मतली लगना, रोशनी या तेज आवाज से परेशानी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कुछ लोगों को माइग्रेन का दर्द इतना तेज होता है कि वे ना कुछ बोल पाते हैं, ना सुन पाते हैं और ना ही काम कर पाते हैं। यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कई बार 2-3 दिन तक बना रह सकता है।

अगर आप भी माइग्रेन से परेशान हैं और हर बार दवाइयों का सहारा नहीं लेना चाहते तो कुछ घरेलू उपाय आपके लिए राहत का काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे आसान और असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में जो माइग्रेन के दर्द को कम कर सकते हैं।

1. अदरक की चाय

Ginger Tea For Migraines

    अदरक में दर्द को कम करने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं। यह माइग्रेन के साथ होने वाली मतली को भी कम करता है। एक कप पानी में आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर उबाल लें। 5 मिनट तक पकने के बाद इसे छानकर पी लें। अगर आप दिन में 1-2 बार पीते है तो इससे आपको फायदा मिल सकता हैं।

    2. पेपरमिंट ऑयल से सिर की मालिश करें

      पेपरमिंट यानि पुदीना ठंडक पहुंचाने वाला होता है। इसके तेल से सिर पर हल्के हाथों से मालिश करने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और माइग्रेन का दर्द धीरे-धीरे शांत होने लगता है। आप इसे माथे, गर्दन और कनपटी पर भी लगा सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिल सकता हैं।

      3. ठंडी पट्टी रखें

        माइग्रेन के दर्द में माथे पर ठंडा पानी या बर्फ की पट्टी रखना बहुत फायदेमंद होता है। इससे सिर की नसों को ठंडक मिलती है और दर्द में जल्दी आराम आता है। एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर माथे पर रखें या फिर आइस पैक का इस्तेमाल करें।

        4. थोड़ी कैफीन लें

          थोड़ी मात्रा में कैफीन जैसे चाय या कॉफी माइग्रेन के दर्द को कम कर सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा कैफीन लेने से उल्टा असर हो सकता है। हफ्ते में 2-3 बार एक कप कॉफी या ब्लैक टी पीना फायदेमंद हो सकता है।

          5. अच्छी नींद और नियमित दिनचर्या अपनाएं

            असंतुलित नींद भी माइग्रेन का बड़ा कारण बन सकती है। रोजाना एक तय समय पर सोना और उठना जरूरी है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी को सोने से कम से कम 1 घंटे पहले बंद कर दें ताकि दिमाग को आराम मिले और नींद गहरी हो।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            डिस्क्लेमर
            इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
            Updated on:
            17 Apr 2025, 1:53 PM IST
            Published on:
            Also Read
            View All
            Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

            आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

            Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

            Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

            Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक