स्वास्थ्य

Nutrition Tips :- स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है न्यूट्रिशन से भरपूर यह फूड्स

Nutrition Tips :- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए न्यूट्रिशन जरूरी होता है। आप रोजाना इन खाद्य पदार्थों का सेवन करेंगे। तो आपको भरपूर मात्रा में पोषण मिलेगा। जिससे आपकी सेहत भी बनी रहेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे।

2 min read
Jun 11, 2021
Nutrition Tips

हेल्थ के लिए Nutrition बहुत जरूरी होता है। अगर आपको हमेशा स्वस्थ रहना हो तो आपको पोषक तत्वों से भरी डाइट लेना होती है। कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि उन्हें आहार में क्या-क्या खाना चाहिए। इस कारण उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम आदि नहीं मिल पाते हैं और वह हमेशा कमजोरी और थकान महसूस करते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। खाने पीने में भी हमें उन चीजों को शामिल करना होगा। जिनसे हमें भरपूर पोषक तत्व मिले। इसलिए हम आपको उन पोषक तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि मिलेंगे।

दूध का सेवन करें -

रोज एक गिलास दूध पीना चाहिए। जिससे हमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी, मैग्नीशियम और प्रोटीन मिलता है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

बादाम का सेवन करें -

बादाम में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और यह दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप बदाम को कच्चा भी खा सकते हैं। बादाम रात में सोते समय भिगोकर रख दे। सुबह उठकर इसे छील कर खाएं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। आप दूध के साथ भी बादाम का सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली खाएं-

हरी सब्जियों का सेवन करना शरीर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन, फोलिक, एसिड और पोटेशियम भी रहते हैं। इसलिए आप ब्रोकली का सेवन करें। इसमें प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में होता है और इसके सेवन से आपके शरीर को अधिकतम न्यूट्रिशन मिल जाते हैं।

मूंग दाल खाएं -

जिस रोज आपको हरी सब्जी खाने का मूड नहीं हो और दाल खाने की इच्छा है। तो आप मूंग की दाल का सेवन करें। मूंग दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। चाहे तो इसे अंकुरित करने के बाद भी खा सकते हैं या फिर आप इसे दाल की तरह बना कर भी खाएं। यह दोनों तरह से फायदेमंद होगी। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, क्लोराइड, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन सभी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह पचने में भी बहुत आसान होती है।

रामदाना खाएं -

रामदाना को राजगिरा भी कहते हैं। यह ग्लूटेन फ्री होता है। इसमें मैग्नीज, फास्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में रहता है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।

कुट्टू का सेवन करें -

अधिकतर लोग व्रत के समय कुट्टू का सेवन करते हैं। इसे ओट्स और गेहूं की तरह आटा बनाकर विभिन्न सामग्री तैयार कर खाया जाता है। इसे खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है और इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसलिए आप व्रत के अलावा भी इसका सेवन कर सकते हैं।

भरपूर पीएं पानी-

उक्त फूड्स को आहार में शामिल करने के साथ ही आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इसी के साथ दिन में 1 बार 15 से 20 मिनट की एक्सरसाइज भी करें। इससे आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और फिट रहेगा।

Published on:
11 Jun 2021 03:35 pm
Also Read
View All