Health Tips : कुछ फल और सब्जियों का सेवन आपके शरीर में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता बेहतर करते है। इसलिए आप आज से ही इनका सेवन शुरू करें।
लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत होती है। ऐसे में कई व्यक्तियों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं। तो अब इन फलों और सब्जियों का सेवन करें।
केला का सेवन करें-
केले का सेवन ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है। इसमें एल्कलाइन भी बेहतर मात्रा में होता है। जो पके और कच्चे दोनों केले में पाया जाता है। इसका पीएच लेवल 4.5 और 4.7 होने के कारण यह शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मददगार होता है।
नींबू का सेवन करें -
जिस प्रकार शरीर में विटामिन सी बीमारियों के खिलाफ लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। उसी तरह नींबू भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने मेव करता है।
अंगूर का सेवन करें-
अंगूर में एंटी ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो शरीर मेंं फ्री रेडिकल्स को कम करके ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें - रोजाना एक्सरसाइज करने से स्वस्थ रहता है तन और मन।
पपीते का सेवन करें-
पपीता का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका पीएच लेवल भी 8.5 से अधिक है। इस कारण यह ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन बढ़ाकर व्यक्ति को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।