स्वास्थ्य

Split Ends :- दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इस तरह करें शैंपू और हेयर ट्रिमिंग

दो मुंहे बालों के कारण महिलाओं और लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उनकी सुंदरता में बाल भी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप भी दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो यह उपाय आज से ही शुरु कर दें।
3 min read
• •
Updated: 3 Jul 2021, 2:14 PM IST
Split Ends
Split Ends

बालों में पौष्टिक तत्वों का अभाव होने के कारण बाल दो मुंहे हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं। जिससे आपके Hair हाइड्रेट होकर मुलायम और रेशमी हो जाएंगे।

हमारी त्वचा के साथ ही बाल भी खूबसूरती को बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। अगर आपके बाल बेहतरीन है। तो आपको कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर आपके बाल बेजान, दो मुंहे और रूखे हैं। तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप आज से ही इन उपाय को शुरू कर दें।

हेयर ट्रिमिंग करें-

कई महिलाएं और लड़कियां घर पर अपनी त्वचा की देखभाल तो कर लेती है। लेकिन बालों पर ध्यान नहीं दे पाती है। जबकि उन्हें बालों पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। इसलिए हर महीने बालों को ट्रिम कराते रहना चाहिए। जिससे बालों में एक फ्लो और फिनिशिंग बनी रहेगी और उनकी ग्रोथ भी होगी। क्योंकि बालों को ट्रिम नहीं कराने से कुछ दिन बाद नीचे से रूखे हो जाते हैं और जगह-जगह से स्प्लिट एंड्स हो जाते हैं। आप चाहे तो इन्हें घर पर भी निकाल सकते हैं। इसके लिए बालों को खोल लें और 10-12 बालों को एक साथ लेकर उन्हें मोड़ते रहे। जिस ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार दिए के लिए बाती तैयार करते हैं। फिर जब यह अच्छी तरह घूम जाए तो दाएं हाथ की दो उंगलियों के बीच में दबाकर बाएं हाथ से इस घूमी हुई लट को पकड़ कर रखें। अब दाएं हाथ की दोनों उंगलियों को ऊपर नीचे करें। जिससे दो मुंहे बाल होंगे वह बाहर निकल आएंगे। इन्हें कैंची से काट लें। इस तरह आपके स्प्लिट एंड्स निकल जाएंगे।

कोल्ड वाटर थेरेपी अपनाएं-

दो मुंहे बालों से निजात पाने के लिए आप कोल्ड वाटर थेरेपी भी अपना सकते हैं। या हेयर फॉलिकल को स्ट्रांग करती है। बालों में शाइनिंग लाती है। इससे बालों में ब्रेकेज प्रॉब्लम भी दूर होती है। इसके लिए आपको पानी को डबल बॉयलर में उबालना है। और उसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा करना है। इसके बाद उसे फ्रीज में कम से कम 1 घंटे के लिए रखना है। इसके बाद cold-water में बालों के निचले हिस्से को डुबोना है।ऐसा सप्ताह में दो बार तक करें। इससे बाल मुलायम हो जाते हैं और दो मुंहे बालों की समस्या भी खत्म हो जाती है।

रफ कॉम्बिंग करें-

यदि आप अधिक बालों के साथ कंगी करते हैं। तो बाल टूटते हैं और उलझते हैं। टूटे हुए बालों में बहुत जल्दी स्प्लिट एंड्स आ जाते हैं। इसलिए लंबे बालों को पहले उंगलियों की सहायता से सुलझाएं। इसके बाद कंघी करें। यदि आपके बाल घने और लंबे हैं। तो इसके लिए डिटेंगलिंग कॉम्ब या वाइड टूथ कॉम्ब इस्तेमाल करें। इनसे बाल आसानी से सुलझ जाते हैं।

सल्फेट फ्री शैंपू इस्तेमाल करें -

यूं तो बाजार में कई तरह के शैंपू आते हैं। आप भी कई प्रकार के शैंपू इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे बालों के लिए कौन सा शैंपू बेहतर होगा। इसलिए आप अल्कोहल बेस्ड शैंपू के इस्तेमाल करने से बचे और प्लांट बेस्ड शैंपू का ही उपयोग करें। यह सल्फेट फ्री होते हैं। क्योंकि सल्फेट बालों को डैमेज करता है और स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम होती है। इसलिए सल्फेट फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें।

सन एक्स्पोज़र-

वैसे तो सुबह की धूप शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन 9 बजे के बाद की धूप बालों में स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम खड़ी कर सकती है। इसलिए अगर आप इसके बाद धूप में निकले तो सिर को दुपट्टे या कैप से ढक लें। साथ ही बालों में जेल या तेल लगाएं। इससे दो मुंहे बालों की समस्या नहीं होगी। क्योंकि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक धूप तेज रहती है और इस दौरान सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें ज्यादा सक्रिय रहने के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। इसलिए इन्हें सनबर्न से बचाना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें