29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weight loss tea :- वजन कम करना है तो रोजाना पीए सेब की चाय, मिलेगा आश्चर्यजनक फायदा

Weight loss tea :- सेब ऐसा फल है, जिसका उपयोग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसकी चाय बना कर पीएंगे, तो भी यह आपको फायदा करेगा। इससे आपका वजन कम होने में मदद मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2021, 6:30 PM IST

weight loss tea

weight loss tea

वैसे तो सेब फल आपने बहुत खाया होगा। लेकिन इसकी चाय नहीं पी होगी। सेब फल की चाय वजन को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। हम आपको Apple tea बनाने का तरीका भी बताएंगे। यह आपको किसी प्रकार से कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। और आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

सेब की चाय बनाने के लिए आप सेब के कुछ टुकड़े को पानी में डालकर उबालें और इसमें ब्लैक टी की पत्तियां डालें। इसी के साथ दालचीनी, लौंग भी मिला सकते हैं। जब यह अच्छे से उबल जाए। तो आप इसको गुनगुना होने पर छानकर पीएं।

यह भी पढ़ें - आंखे बचपन से ही ना हो जाए कमजोर, इसीलिए शुरू से रखें ध्यान।

पाचन तंत्र भी करेगी मजबूत-

सेब की चाय पाचन तंत्र को मजबूत करने में सबसे बेहतर होती है। क्योंकि सेब में घुलनशील फाइबर होता है। जो वजन कम करने के लिए बहुत मददगार होता है।

यह भी पढ़ें - सिर दर्द को चंद मिनटों में दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

बैड कोलस्ट्रोल को करेगा कम-

सेब की चाय आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। सेब के गूदे और छिलके में मौजूद फाइबर ओर एंटीऑक्सीडेंट मेटाबोलिक संतुलन को सुधारता है। यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता हैं। इससे फैट बर्न होने को बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में सर्दी जुकाम और खांसी से बचने के लिए यह करें उपाय।

शुगर कंट्रोल करने में मददगार-

सेब में फ्रुक्टोज की तरह प्राकृतिक शुगर के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो मेटाबॉलिक सिस्टम को सुधारना है। ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। यह ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी या कमी होना की समस्या को रोकता है। यह लोगों को कई बार खाने की समस्या को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें - चेहरे पर समय से पहले नजर आ रही है झुर्रिया, तो यह करें उपाय।

कम कैलोरी वाला फल-

सेब मैं बहुत कम कैलोरी होती है। यह नेगेटिव कैलोरी वाला फल है। यानी प्रति 100 ग्राम सेब फल में 50 कैलोरी होती है। इसलिए आप इसको खाने की जगह चाय पीएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।