स्वास्थ्य

Trump Neck Skin Issue : ट्रंप की गर्दन पर खून जैसे लाल रैशेज, बीमारी या कुछ और? व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने बताया

Trump Neck Skin Issue : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिस पर उनकी गर्दन पर रैशेज दिख रहा है।

2 min read
Mar 04, 2026
Red marks on neck area, Trump Neck Skin Issue, Trump Neck Skin photo viral, US Israel Attacks Iran,
ट्रंप की वायरल फोटो | Photo- X

Trump Neck Skin Viral Photo :अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में डोनाल्ड ट्रंप की गर्दन पर लाल रैशेज के निशान साफ दिख रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं। कोई कह रहा है कि ट्रंप को बीमारी है तो कोई कुछ और। इसी बीच व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने साफ तौर पर बताया है कि उनकी गर्दन पर लाल निशान किस वजह से हैं।

मंगलवार को तस्वीर सामने आई। ये फोटो व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम की बताई जा रही है जहां पर ट्रंप गए थे। उसी दौरान फोटोग्राफर को ट्रंप की गर्दन पर निशान देखे और वो तस्वीर सामने आई। तब से ट्रंप की गर्दन वाली फोटो लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Trump Neck Skin Rashes | व्हाइट हाउस के डॉक्टर का बयान

व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. शॉन बारबेला ( Dr. Sean Barbabella) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्किन पर रैशेज एक "बहुत आम क्रीम" के कारण है जिसका उपयोग त्वचा उपचार के रूप में किया जा रहा है, और यह प्रतिक्रिया कई हफ्तों तक बनी रहने की उम्मीद है। प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्रीम किस स्थिति के लिए है या उपचार कब शुरू हुआ।

Allergic Skin Reactions | स्किन एलर्जी

स्किन एक्सपर्ट का कहना है कि हां, ऐसा हो सकता है। अगर किसी की स्किन एलर्जिक है तो क्रीम आदि यूज करने से ऐसा हो सकता है। कई बार देखा गया है कि सामान्य क्रीम भी एलर्जिक स्किन वालों के लिए मुसीबत बन जाती है। इस कारण खुजली, रैशेज होना आम बात है।

US-Israel Attacks Iran | अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध लंबे समय से चल रहा है। अमेरिका ने 1250 से ज्यादा हमले, इजरायल ने ईरान पर 250 ठिकानों पर बम बरसाए हैं। वहीं, ईरान की ओर से भी लगातर दुबई, कतर आदि पर हमले किए जा रहे हैं। वहीं, एक रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि अमेरिका जमीनी सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है।