स्वास्थ्य

Uric Acid Treatment: यूरिक एसिड से चाहते हैं राहत तो सुबह उठते ही कर लें ये 5 आसान काम, मिलेगा जोड़ों के दर्द से आराम

Uric Acid Treatment: अगर आप रोज सुबह इन 5 आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो यूरिक एसिड की समस्या से राहत मिल सकती है। ये आदतें न सिर्फ यूरिक एसिड को कंट्रोल करती हैं बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों में भी लाभ पंहुचा सकती हैं।
3 min read
• •
Apr 05, 2025
Uric Acid Treatment
Uric Acid Treatment

Uric Acid Treatment: अगर आपको जोड़ों में दर्द, सूजन या चलने में दिक्कत हो रही है तो हो सकता है कि आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया हो। जब शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) ज्यादा बनने लगता है और वह बाहर नहीं निकल पाता तो यह जोड़ों में जमा होकर तकलीफ देने लगता है। खासकर घुटनों, टखनों और उंगलियों में दर्द होना इसकी आम निशानी है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

अगर आप हर दिन सुबह कुछ अच्छी आदतें अपनाएंगे तो यूरिक एसिड को कम करना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं सुबह उठते ही किए जाने वाले 5 असरदार कामों के बारे में जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। (how to reduce uric acid pain at home)

1. हरी घास पर नंगे पांव चलें

Walking Barefoot On Grass Benefits

    सुबह-सुबह हरी घास पर नंगे पैर चलना शरीर के लिए एक तरह की थेरेपी है। इससे शरीर में नेचुरल एनर्जी मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब पैर की नसों पर दबाव पड़ता है तो किडनी की कार्यक्षमता भी सुधरती है, जो यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती है।

    2. सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं

      सुबह उठते ही एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे आसान तरीका है। पानी पीने से यूरिक एसिड यूरिन के रास्ते बाहर निकलने लगता है। कोशिश करें कि दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

      3. खाली पेट नींबू वाला पानी पिएं

        नींबू में विटामिन C होता है जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पी लें। अगर चाहें तो थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। इसे खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

        4. एक्सरसाइज जरूर करें

          एक्सरसाइज हर रोग से राहत दिलाने के लिए सबसे अच्छा और आसान तरीका होता हैं। सुबह 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, योग या स्ट्रेचिंग शरीर को एक्टिव रखती है और मेटाबॉलिज्म सुधारती है। इससे शरीर में यूरिक एसिड जमा नहीं हो पाता। नियमित व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है, जो इस समस्या से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।

          5. हेल्दी डाइट से दिन की शुरुआत करें

          Healthy Diet

            सुबह का नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होना चाहिए। हाई-पुरिन फूड जैसे रेड मीट, दालें और समुद्री चीजों से दूरी बनाएं रखें। इनके बजाय आप अपने डाइट में ओट्स, फल, सब्जियां और लो-फैट दूध जैसे ऑप्शन चुनें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            डिस्क्लेमर
            इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
            Updated on:
            05 Apr 2025 12:17 pm
            Published on:
            05 Apr 2025 12:17 pm
            Also Read
            View All
            Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

            Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

            पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

            Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

            Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें