स्वास्थ्य

Skin Care: त्वचा में पिम्पल्स के दाग हटाने से लेकर चेहरे को बनाता है चमकदार ,जानिए इस तेल का फेस में कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बना के रखना चाहते हैं बादाम के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है, इसके इस्तेमाल से चेहरे में से झुर्रियों की समस्या दूर होती जाती है।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2022, 8:27 PM IST
त्वचा में पिम्पल्स के दाग से लेकर चेहरे को बनाता है चमकदार ,जानिए इस तेल का फेस में कैसे करें इस्तेमाल
use almond oil on face for glowing and younger looking skin

बादाम सिर्फ खाने में ही बेहतरीन नहीं होता है, बल्कि इसका तेल भी बहुत ही ज्यादा गुणकारी होता है, बादाम ओमेगा 3, मैंगनीज, फोस्फोरोस, आयरन जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका तेल का यदि आप इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा में झांइयां, रूखापन और अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए जानिए बादाम के तेल से होने वाले इन फायदों के बारे में।

जानिए बादाम तेल से होने वाले इन फायदों के बारे में
डार्क सर्कल की समस्या को करता है दूर
नींद न आने की वजह से यदि डार्क सर्कल रहते हैं तो इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं, डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो बादाम के तेल में गुलाबजल लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें, इनके इस्तेमाल से डार्क सर्कल की समस्या दूर हो जाएगी।

झुर्रियों की समस्या को करता है दूर
चेहरे और गर्दन में यदि फाइन लाइन्स दिख रही हों तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, बादाम के तेल में आप एलोवेरा जेल को भी मिला सकते हैं, इससे त्वचा की डॉयनेस दूर हो जाएगी और चेहरे में चमक भी बनी रहेगी।

पिम्पल्स की समस्या को करता है दूर
यदि आप कील -मुहासें की समस्या से परेशान रहते हैं तो बादाम के तेल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा असरदार हो सकता है, ये सारी समस्यायों को दूर करता है, जिससे मुहासें पैदा होते हैं, वहीं ये त्वचा को गहराई तक जाके क्लीन करता है।

यह भी पढ़ें: अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 बड़े फायदे, गर्मियों में पेट के लिए है बहुत लाभकारी

मेकअप रिमूवर के तौर पर करें इस्तेमाल
यदि आप चेहरे में ग्लो को बरक़रार रखना चाहते हैं तो मेकअप रिमूवल में केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें, इसकी जगह पर आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाते हैं, जिससे आपकी त्वचा लम्ब समय तक ग्लोइंग बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए लगाएं इन 4 प्लांट्स को, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां भी हो जाएंगी दूर

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें