स्वास्थ्य

Face Mask For Skin :- त्वचा को निखारने उपयोग करें घर में तैयार कर ये फेस मास्क

Face Mask For Skin :- आपकी त्वचा सामान्य है। लेकिन रूखी और बेजान हो रही है। तो उसे संवारने के लिए आप घर में तैयार कुछ फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। जो प्राकृतिक चीजों से तैयार होने के कारण आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाएंगे।
3 min read
• •
Updated: 31 May 2021, 6:30 PM IST
Face Mask
Face Mask

सुंदर दिखना हर नारी की चाह होती है। लेकिन कई बार प्रदूषण, धूल, धूप आदि कारणों से उनका चेहरा मुरझाया सा नजर आने लगता है। कई प्रकार के क्रीम और Face Mask उपयोग करने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है। तो अब घर में तैयार होने वाले प्राकृतिक फेस मास्क का उपयोग करें। जिससे निश्चित ही आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप खूबसूरत और जवां नजर आएंगी।

चाहे आपकी त्वचा रूखी, आयॅली या सामान्य हो। लेकिन त्वचा की देखभाल हर स्थिति में करना जरूरी होता है। अगर आपकी त्वचा सामान्य है, तो हम आपको आज त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ प्राकृतिक फेस मास्क तैयार करने का तरीका बताएंगे और उनसे होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

सेब फल और शहद का मास्क लगाएं-

यह तो सभी जानते हैं सेब फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है, यह आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, कॉपर आदि तत्व पाए जाते हंै। इसी के साथ शहद में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इस कारण इससे तैयार मास्क आपकी त्वचा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ता है।

ऐसे करें तैयार- आप सबसे पहले एक सेब फल को अच्छे से धोकर काट लें, फिर इसे मिक्सर की सहायता से पेस्ट बना लें, अब इसमें दो छोटे चम्मच शहद मिलाएं, इस मास्क को चेहरे पर लगाएं, इसे करीब आधे घंटे तक लगा रखने दें। जब यह सूखने लग जाए, तो सादे पानी से चेहरे को रगड़ते हुए धो लें।

फायदा- स्किन संबधी समस्या खत्म होगी, चेहरे की झुर्रियों में कमी आएगी। चेहरे पर हो रहे अन्य निशान भी कम होंगे।

हल्दी और शहद का मास्क-

हल्दी तो सभी जानते हैं। क्योंकि इसका उपयोग हर घर में होता है। लेकिन आपको फेस मास्क के लिए घर में तैयार हल्दी पाउडर का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि उसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। क्योंकि सवाल आपकी त्वचा का होता है। हल्दी एंटी सेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। इसलिए लोग छोटे मोटे घाव, दर्द, सूजन आदि में भी हल्दी का सेवन करने के साथ ही उसे प्रभावित जगह पर लगाते हैं। इसलिए इसका फेस मास्क जरूर उपयोग करना चाहिए।

ऐसे करें तैयार- हल्दी का फेस मास्क बनाने के लिए आप एक कटोरी में एक छोटी चम्मच हल्दी का पाउडर लें, इसमें थोड़ा आटा, और शहद मिलाएं। इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें, अगर शहद कम पड़े तो थोड़ा ओर मिला लें, ताकि मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए, अब इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 25 मिनट तक लगा रहने दें, जब यह सूखने लग जाए, तो ठंडे पानी से चेहरे को धोएं।

फायदा- हल्दी में एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। इस कारण इस फेस मास्क को लगाने से चेहरे की मृत कोशिकाएं हट जाती है। चेहरे की रंगत बदलने लगती है। चेहरे पर नजर आ रहे दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं।

लैवेंडर और शहद का फेस मास्क -

लैवेंडर में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। इस कारण यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका तेल आंतों की सूजन, दर्द, डायरिया आदि के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में लैवेंडर और शहद का फेस मास्क आपकी त्वचा को निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

ऐसे करें तैयार- फेस मास्क बनाने के लिए आप एक कटोरी में शहद लें, इसमें करीब 4 से 5 बूंद लैवेंडर ऑयल की मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा- आपके चेहरे में गजब का निखार आएगा। आपकी खूबसूरती तो बढ़ेगी ही सही, साथ ही चेहरे पर नजर आने वाला रूखापन भी दूर हो जाएगा। त्वचा कोमल और मुलायम होगी।

चेहरे की झुर्रियां कम करेगा एलोवेरा मास्क-

आप अपने चेहरे के लिए ऐलोवेरा फेस मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है, आप चाहे तो सीधे एलोवेरा का एक पत्ता कांटे, उसमें से उसका गुदा निकालें, इसमें जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें, ऐसा कुछ ही दिन करने पर आपकी त्वचा में निखार आएगा। चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस