
Vaginal Cancer Symptoms: महिलाओं के शरीर में हर महीने पीरियड्स आना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कई बार पीरियड्स की तारीख न होने पर भी ब्लीडिंग (खून आना) या स्पॉटिंग होने लगती है। अक्सर महिलाएं इसे हार्मोनल गड़बड़ी या मामूली सी बात समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) और मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, पीरियड्स के अलावा किसी भी समय होने वाली ब्लीडिंग को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह वैजाइनल कैंसर (Vaginal Cancer यानी योनि का कैंसर) जैसी बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं कि वैजाइनल कैंसर क्या है, इसके क्या लक्षण होते हैं और समय रहते इससे कैसे बचा जा सकता है।
वैजाइनल कैंसर महिलाओं के रीप्रोडक्टिव सिस्टम (प्रजनन अंग) के बाहरी हिस्से, जिसे योनि या वैजाइना कहा जाता है, की कोशिकाओं (cells) में शुरू होता है। यह कैंसर काफी दुर्लभ (rare) होता है, लेकिन अगर शुरुआती चरण में ही इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।